Ad 1

नानपुर पुलिस को मिली सफलता। आचार संहिता के दौरान अवैध शराब के विरूद्ध की बडी कार्यवाही

396 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 1 लाख 8 हजार 400 रू0 की जप्‍त।

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही थी, इसी क्रम में दिनांक 20 अक्टूबर 2023 के दिन मे नानपुर पुलिस टीम के द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम खारी से बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। 

दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को नानपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खारी मे बडी मात्रा मे अवैध शराब संगृहित कर रखी हुई है। सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिंह चौहान के नेतृत्व मे मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम खारी पहुंची, जहां पर आरोपी भारत पुलिस टीम को देख खेत मे स्थित फसलों की आड लेकर भाग गया। पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब की छानबीन कर आरोपी के घर के पास खेत से 30 पेटी माउण्ट बीयर व 04 पेटी गोवा व्हीस्की की कुल 34 पेटिया 396 लीटर कुल किमती 1,8,400/- रुपये की मौके से जप्त कर थाना नानपुर में अपराध क्रमांक 377/2023 धारा 34(2),36 आब. एक्ट का आरोपी भारत पिता डुमणा, निवासी ग्राम खारी के विरूद्ध पंजीबध्द प्रकरण को जांच में लिया गया है। नानपुर पुलिस टीम के द्वारा उक्त अवैध शराब के संबंध में जांच की जा रही है। 

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नानपुर उप निरीक्षक नेपालसिंह चौहान, सउनि मंजीतसिंह, सउनि बाबुलाल, सउनि दिनेश अवास्या, प्रआर सुरेश कन्नोज, प्रआर संजय, आर धनसिंह, आर राकेश एवं आर रघुवन का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार पुलिस की नजर बनाये हुई है। अवैध शराब मे लिप्त असामाजिक तत्वों पर आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

पक्षियों को बचाने के लिए बोहरा समाज ने शुरू किया अभियान     |     दो दिन मे लुट का खुलासा कर आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता।     |     रिंकेश तंवर एवं गोविंदा गुप्ता विधायक प्रतिनिधी नियुक्त     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |     कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |