Ad 1

साप ने कर्मचारी को डसा, शासकीय फाइलो मे बेठे सांप ने कर्मचारी को डसा उपचार जारी।

साप ने कर्मचारी को डसा, शासकीय फाइलो मे बेठे सांप ने कर्मचारी को डसा उपचार जारी।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर सयुक्त कार्यालय की ट्रेजरी ऑफिस में कार्यरत देवेंद्र कुमार वाणी निवासी अलीराजपुर को कार्यालय में रखी सालो पुरानी फाईल को हाथ लगाना महंगा पड़ गया। संयुक्त कार्यालय अलीराजपुर में स्थित ट्रेजरी विभाग में रखी फाईल में एक जहरीला सांप बैठा था जो की देवेंद्र वाणी को काट लिया मिली जानकारी के अनुसार अपने कार्यालय में काम के दौरान एक प्लास्टिक की बटन वाली फाईल को खोला की अचानक उसमे बैठे सांप ने उन्हें डस लिया जैसे ही सांप ने उन्हें काटा उन्होंने वही मौजूद कर्मचारियों को बताया की उक्त फाईल में सांप है जिसने मुझे काट लिया है तब वहा मौजूद कार्यरत साथियों ने फाईल को लकड़ी से खोलकर देखा तो उसमे रसल वायपर सांप था जिसको देख वो घबरा गए तथा तुरंत प्राथमिक उपचार की दृष्टि से काटने वाली जगह पर रूमाल बांध कर जिला चिकित्सालय लाए जहा इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार जारी है। हमारे संवादाता द्वारा जानकारी लेने पर देवेंद्र कुमार वाणी ने बताया की फिलहाल वो अच्छा महसूस कर रहे है । वही इमरजेंसी यूनिट में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर्स ने बताया की फिलहाल वो खतरे से बाहर है।

बडा सवाल

संयुक्त कार्यालय मे इतने अधिकारी कर्मचारी मोजुद है साफ सफाई से लेकर सुरक्षा कर्मी भी मोजुद है और भी साप हो सकते है इस और ध्यान देना चाहिए मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा कर्मी वही सोते है रात के समय ऐसे मे किसी सपेरे या जानकार को दिखवाना चाहिए ताकी किसी और के साथ कोई अनहोनी ना हो।

क्या बोले पीडित

मेरा सभी कर्मचारीगण से निवेदन है की कोई भी पुरानी फाइल या कार्टुन को देख भाल कर संभल कर खोले बरसात का समय है मेरे साथ जो घटना घटी किसी और के साथ ना घटे।

देवेंद्र कुमार वाणी

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |