Ad 1

सहकारिता कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित ।

सहकारिता कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित ।

 

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर मध्य प्रदेश सहकारिता संघ के चुनाव सहयोग गार्डन में शुक्रवार दोपहर को संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि सर्वानुमति से निर्विरोध चुने गए। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी गोस्वामी ने अलीराजपुर जिला का निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण राठौड़ को नियुक्त किया था जिनके सानिध्य में सहकारिता कर्मचारी संघ के शहर के सहयोग गार्डन में चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण राठौड़ ने बताया कि प्रदेश महासंघ भोपाल के दिए निर्देशानुसार जिला निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ जिसमें सर्वानुमति से जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष किशनसिंह डावर व बहादुरसिंह रावत एवं प्रदेश प्रतिनिधि आजाद खान को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति के पश्चात प्रमाण पत्र दिया गया। जिले के कर्मचारियों ने चारों पदाधिकारियों का स्वागत फूलमालाओं से किया।
सहकारिता कर्मचारी संघ के जिले के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। सहकारिता कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र वाणी थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि आप लोगों ने जो मुझ पर भरोसा कर निर्विरोध चुना है में आपकी हर समस्याओं के लिए तत्पर रहूंगा। कर्मचारियों की लडाई लडने के लिए हमेशा तैयार रहुंगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |