Ad2

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न उत्सव कार्यक्रम आम्बुआ में सम्पन्न हुआ

Sajid Shaikh new
साज़िद शेख की रिपोर्ट ✍🏻
अन्न उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद प्रतिनिधि अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चोहाँन शामिल हुए

आम्बुआ:- अलिराजपुर जिले की ग्राम पंचायत आम्बुआ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न उत्सव (निःशुल्क राशन वितरण) का कार्यक्रम जोबट विधानसभा ग्राम पंचायत आम्बुआ उचित मूल्य राशन की दुकान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप शामिल हुए अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान के द्वारा फीता काट कर अन्न उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश में वर्चुअल शुभारंभ किया गया। आम्बुआ ग्रामिणवासियो को निःशुल्क राशन वितरण किया गया।

अतिथियों को मण्डल अध्यक्ष जुवान सिंह द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सांसद प्रतिनिधि अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, आंबुआ मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत, जनपद सदस्य अंतर सिंह रावत, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास महेश्वरी, ढूढला भयडिया, तकसिंह रावत हितेश शर्मा, देवेंद्र यस राठौड़ ताहिर उपस्थित।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |