Ad 1

यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों पर कार्यवाही, पालकों को बुलाकर दी समझाइश

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी सूबेदार सुभाष सतपड़िया एवं थाना टीम द्वारा शहर में वाहन चलाने वाले नाबालिग वाहन चालकों एवं उनके पालकों को समझाइश दी गई इस दौरान संपूर्ण शहर में घूम कर थाना यातायात की टीम द्वारा ऐसे 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिक वाहन चालकों व उनके पालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई व उन्हें तोडने पर हो सकने वाले नुकसान व चालानी कार्यवाही के संबंध में भी बताया गया व नियम न तोडने की हिदायत दी गई साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु एमजी रोड,हाट गली, पोस्ट ऑफिस तिराहा,निम चोक, झण्डा चोक, पर मार्ग की पार्किंग व्यवस्था ठीक की गई सड़कों पर लगे अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित पार्क करवाया गया संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार के साथ यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे ।

नगर में रात्रि को चेकिंग पॉइंट लगाया

सूबेदार यातायात प्रभारी सुभाष सतपड़िया ने बताया कि रात को अलग अलग जगह स्पेशल चेकिंग प्वाइंट लगाया गया जा रहा। इस दौरान नाबालिग बच्चों को, बिना लायसेंस व हेलमेट के बिना वाहन चलाने वालों, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, तेज गति से वाहन चलाने वाले, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को उनके परिजनों को बुलाकर समझया जा रहा।

शहरवासी अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने दें

सूबेदार यातायात सुभाष सतपड़िया ने शहरवासियों से अपील की है। किसी भी सूरत में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने दें। यदि कोई भी नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |