Ad2
Banner1

गलती हो जाए तो प्रायश्चित जरूर करे- पंडित उपाध्याय

नानपुर- श्री वीर दुर्गादासजी राठौड़ भागवत समिति द्वारा गाँव की सुखस्मृद्धि व खुशहाली की कामना और पितरो की शांति के लिए के लिए श्राद्धपक्ष में राठौड़ धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन कथा का वाचन करते हुए पंडित दीपक उपाध्याय ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं। लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा कि परीक्षित कलयुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं।

भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। कथा व्यास ने कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षय पात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि गाँव की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर 27 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक भजन कीर्तन आयोजन किया जायेगा। दूसरे दिन के सहयजमान और प्रसादी माहेश्वरी परिवार ने किया l साथ ही साथ प्रति वर्ष पितृपक्ष में भागवत करवाने के लिए स्थाई सदस्य भी बनाये गए l मंच का सफल संचालन कैलाश राठौड़ एव राजेश राठौड़ ने किया एव आभार राकेश राठौड़ ने माना l

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |