Ad2

किसानों को सिंचाई में परेशानियों का सामना नहीं करना होगा, हर गांव और फलियें में पर्याप्त बिजली पहुंचाना ही लक्ष्य विधायक मुकेश पटेल

विधायक निधि से 16 लाख रूपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्य का ग्रामीणों से करवाया लोकार्पण

अलीराजपुर किसानों को सिंचाई सहित दैनिक जीवन में बिजली की कमी का सामना नहीं करना पडे इसलिए सतत् प्रयासरत हुं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और फलियों में लगातार विद्युतीकरण कार्य करवाएं जा रहे है और आगे भी लगातार ये कार्य जारी रहेगा। क्षेत्र के हर गांव और फलिए में पर्याप्त बिजली निर्बाध रूप से पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है। जिससे किसानों और ग्रामीणों को सिंचाई सहित सभी कायों में सुविधा प्राप्त हो। ये बात विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 अलीराजपुर के लोकप्रिय विधायक मुकेश पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में विधायक निधि से स्वीकृत 16 लाख रूपए से अधिक की लागत से नवीन विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण ग्रामीणों से करवाते हुए कही। इस दौरान विधायक पटेल ने सभी ग्रामों के वरिष्ठजनों का शॉल, श्रीफल भेंटकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।

इन चार गांवों में विद्युतीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण

विधायक पटेल ने बताया कि ग्राम गोला पल्लवी में 3.98 लाख रूपए, मधुपल्लवी में 4.27 लाख रूपए, कंथारी में 4.31 लाख रूपए और ग्राम डेकाकुण्ड में 6 लाख रूपए की लागत से नवीन विद्युत डीपी का लोकार्णण किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेता उसान भाई छकतला, उत्तम भयडिया जनपद सदस्य मुंडला, राधेश्याम मधुपल्लवी, सुसा कमलेश कंथारी, नजरिया गोलापल्लवी, मजान राजु अंबाजा, गोविंद डावर बडी वेगलगांव, ईडा रावत बोरकुंआ, जुनेद कुरैशी सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |