Ad2

विधायक श्री भूरिया के नेतृत्व मे हाट बाजार में ढोल मांदलो के साथ निकाली गैर

काकनवानी:- थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधयाक वीरसिंह भूरिया के नेतृत्व में भगोरिया पर्व के अवसर पर रवीवार को काकनवानी में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नगर में विशाल गैर निकाली गई । गैर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति डामोर के निवास से शुरुआत की गई स्थानीय चौराहे पर सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं को साफा बांध कर स्वागत किया गया पश्चात गैर काकनवानी बाजार में होती हुई पांचखेरिया रोड से होती हुई मेन भगोरिया हाट में पहुंची। गैर के आयोजन में विधायक वीरसिंह भूरिया ने ग्रामीण जनों से भी बात कर घर घर चलो अभियान के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी देते हुये कांग्रेस की नीति से अवगत करवाया।

इस अवसर पर ब्लाक एवं जनपद अध्यक्ष थांदला गेदाल डामोर पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंह डामोर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालूसिंह नलवाया पारसिग डिडोड युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, सरपंच मंगलिया कटारा सरपंच पागु पारगी दिनिया भूरिया रमसु डिडोड पूर्व सरपंच मकना गणावा आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष रुसमाल मईडा आईटी सेल जिला सचिव मसुल भूरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी अली असगर बोहरा द्वारा दी गयी है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |