Ad 1

सोंडवा महाविद्यालय द्वारा कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने व महाविद्यालयों में प्रवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 01मई से 15 मई 2022 तक कॉलेज चलो अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए। विभाग के निर्देशों के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय सोंडवा द्वारा आज दिनांक 5 मई, 2022 से कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वालपुर से किया । इसके पश्चात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देलवानी में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय, सोंडवा के प्रो. सायसिंग अवाश्या, प्रो. कनु बडोले एवं डॉ. प्रिया बघेल उपस्थित हुए।

दोनों विद्यालयों में नवीन शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों यथा चयन आधारित क्रेडिट सिस्टम, बहुविषयक शिक्षा, बहु आगमन एवं निर्गमन आदि के साथ-साथ नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक प्रथम वर्ष की अकादमिक संरचना के विषय में बताया गया।

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किए जाने वाले प्रोजेक्ट, शिक्षुता एवं सामुदायिक जुड़ाव व सेवा के विषय में बताने के साथ-साथ विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तिका नई शिक्षा नई उड़ान वालपुर स्कूल के प्राचार्य श्री हिरमल नरगावां एवं देलवानी स्कूल के प्राचार्य श्री कालुसिंह गवले को भेंट की गई। साथ ही नवीन सत्र मे होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के विषय मे भी बताया गया।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |