मुहल्लों की स्थिति खोल रही नगर पालिका के दावों की पोल
शिकायत के बाद भी नही होती सुनवाई
अलीराजपुर:- नगर के विभिन्न मुहल्लों में जन सुविधाओं का अभाव है। मुहल्लों की स्थिति ने नगर पालिका के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थिति यह है कि नालियां चोक हैं,
कुछ दिन पूर्व नाली सफाई की शिकायत की गई। सड़क किनारे नाली सफाई की जा रही थी। तभी दरोगा से नाली सफाई का मोहल्ले वालों ने कहा था। जब से अभी तक दरोगा की दोपहर नही हुई। उस बात को करीब 1 माह हो गये। 23 अप्रेल को खबर भी प्रमुखता से चलाई गई थी। फिर भी इस और कोई ध्यान नही दिया जा रहा। साथ ही नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा। जो इसकी पोल खोलती नजर आ रही हैं।
*चुनाव जीतने के बाद गली-मोहल्लों को भूले पार्षद*
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 02 गोदाम के पीछे की स्थिति काफी दयनीय है। जन सुविधाओं के नाम पर मुहल्ले में नगर पालिका महज कोरम ही पूरा कर रहा है। मुहल्ले में नालियां कई महीनों से चोक हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों को गंदगी और बजबजाती नालियों के बीच रहने के विवश होना पड़ रहा है। मुहल्ले में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने से चारो ओर गंदगी का आलम है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मुहल्ले में सफाई के नाम पर खाना पूर्ति ही करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासी का कहना है कि कई बार मुहल्ले की समस्याओं को लेकर नगर पालिका से शिकायत भी की गई, लेकिन समस्याओं के निस्तारण के क्रम में नगर पालिका कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कई बार नालियों का पानी उल्टा घरों में घुस जाता है। जल जमाव और गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या तो बढ़ी है लोगों में संक्रामक और मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि नगर पालिका की उदासीनता के कारण मुहल्ले में लोगों में आक्रोश व्याप्त है।