Ad2
Banner1

मतदान को लेकर ग्रामिण मतदाताओ मे दिखा उत्साह

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर विकासखंड मे 71.37 प्रतिषत एवं जोबट विकासखंड मे 70.05 प्रतिषत मतदान

आलीराजपुर। जिले के अलीराजपुर एवं जोबट जनपद क्षैत्र मे त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को द्वितीय चरण का मतदान छुट-पुट घटनाओ को छोडकर शातिपुर्ण समपन्न हुआ। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामिण महिला-पुरुष मतदाताओ मे काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे प्रारंभ हुवे मतदान मे दोपहर तीन बजे तक मतदाताओ की लम्बी-लम्बी कतारे लगी। आलम यह था कि मतदाता नियत समय दोपहर तीन बजे मतदान केंद्र परिषर मे पहुंचकर षाम 04 बजे तक मतदान के लिए मतदान केंद्रो मे डटे रहे। जिले मे द्वितीय चरण के मतदान को लेकर कलेक्टर राघवेंद्रसिंह, प्रेक्षक डाॅ. आरपी तिवारी, एसपी मनोज कुमार सिंह एवं मातहत अधिकारी अलीराजपुर एवं जोबट क्षैत्र के मतदान केंद्रो पर पहुंचकर निरिक्षण कर जायजा लिया ओर मतदाताओ को निष्पक्ष-निर्भिक एवं पारदर्षी मतदान के लिए प्रेरित किया।

निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार पंच पद हेतु सफेद मतपत्र, सरपंच हेतु नीला मतपत्र, जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु पीला एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु गुलाबी मत पत्र मतदाताओ को अलग-अलग पद हेतु मतदान के लिए अलग-अलग मतपत्र प्रदाय किए गए। प्रत्येक मतदान केन्द्र कम्यूनिकेषन टीम से जुडा रहा ओर जिला स्तर पर पल-पल की जानकारी जिला अधिकारी लेते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बजे तक अलीराजपुर विकासखंड मे 71.37 प्रतिषत एवं जोबट विकासखंड मे 70.05 प्रतिषत मतदान हुआ है। मतदान समाप्ति के पष्चात मतों की गिनती एवं घोषणा मतदान केन्द्र पर नहीं की गई। विजय होने वाले प्रत्याषियो की घोषणा निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार निर्धारित तिथि को ब्लाॅक स्तर पर की जाएंगी। इधर षुक्रवार देर षाम तक चुनाव परिणाम भी आना प्रारंभ हो जाएंगे। लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव मे विजय होने वाले प्रत्याषियों के अधिक्रत रुप से कोई घोषणा या जानकारी प्राप्त नही हुई है। उल्लैखनिय हे कि अलीराजपुर जनपद क्षेत्र में 50619 पुरूष एवं 51700 महिला मतदाता कुल 102320 मतदाता है। यहां कुल 182 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जिनके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 2 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 16 वार्ड, सरपंच के 51 एवं पंच के 140 वार्ड हेतु मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जोबट जनपद क्षेत्र में 36004 पुरूष एवं 35454 महिला मतदाता कुल 71459 मतदाता है। यहां कुल 118 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जिनके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 2 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 12 वार्ड, सरपंच के 38 एवं पंच के 73 वार्ड हेतु मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |