Ad 1

आदिवासी अंचल के आम उत्पादकों ने यूपी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आम महोत्सव में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया

आलीराजपुर : अवध शिल्पग्राम लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में आदिवासी अंचल आलीराजपुर के आम उत्पादक कृषक युवराज सिंह ठाकुर बड़ा उंडवा के रूमानी और नूरजहां आम ने प्रथम स्थान तथा केसर आम ने द्वितीय एवम प्रदीप सिंह राठौर ‘बटुक काका’ काली खेतर वालो का राजापुरी आम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि आम हमारे देश की स्मृति का हिस्सा है।

आम के पहले बौर से लेकर उसकी गुठली तक उसका कोई हिस्सा नहीं जो कहावतों-लोक कथाओं-कविताओं और किस्सों का विषय न बन गया हो। वही आम पन्ना, अमचूर, अचार, चटनी, आमपट्टी जैसी चीज़ों के बगैर भारत की रसोइयां नीरस सी होतीं हैं। आम के व्यापक महत्व को जानते समझते हुए यूपी सरकार ने चार दिवसीय आम महोत्सव का राजधानी लखनऊ में गतदिनों आयोजन किया था, जिसमे उत्तरप्रदेश सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत अनेक राज्यों के आम उत्पादक कृषको ने विभिन्न किस्म की आम प्रजातियों के साथ सहभागिता की थी।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वही कार्यक्रम के समापन अवसर पर उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ‘ स्वतंत्र प्रभार’ ने विजेता आम उत्पादक कृषकों को पुरस्कारों का वितरण किया। आदिवासी अंचल आलीराजपुर जिले से कुल 6 किसान इस वृहद आम महोत्सव में शामिल हुए थे। बता दे की आलीराजपुर जिले में करीब 100 ज्यादा किस्म के आम का उत्पादन होता हैं, तथा यहां के आम की कई किस्म तथा इनका स्वाद देश विदेश में काफ़ी प्रसिद्ध हैं।

आम महोत्सव में आलीराजपुर जिले से शामिल अन्य आम उत्पादक कृषक फलीमुल्लाह खान, उंडवा के मदेश सिंह व कांटी के कृषक दिलीप सिंह के आमों की प्रजातियों को भी उत्कृष्ट माना गया, तथा इन्हे भी सराहाते हुए पुरस्कृत किया गया।

विदित हो की आलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर एवम मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के जिले के जिला अधिकारी कैलाश चौहान के विशेष प्रयासों से जिले के इन आम उत्पादक कृषकों ने अपनी उपज राष्ट्रीय स्तर के इस आम महोत्सव में प्रस्तुत की थी।

बता दे की इस आम महोत्सव के दौरान प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी में क़रीब 2 हजार से अधिक आम की प्रजातियां शामिल थी। इस आम महोत्सव कार्यक्रम में पद्मश्री कली मुद्रा खान भी शामिल हुए थे, विदित हो कि खान आम के प्रमुख एवम प्रसिद्ध उत्पादक हैं इनके आम बगीचे में एक ही आम पर 130 प्रजाति के आम लगते हैं। इसे महत्वपूर्ण आयोजन में आदिवासी अंचल के आम उत्पादक कृषकों द्वारा सराहनीय सहभागिता के साथ उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त करने पर जिले में हर्ष की लहर है। विजेता कृषकों का अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत समाज अलीराजपुर के भगवान सिंह सिसोदिया ‘ भोलू’ सहित अन्य पदाधिकारियों तथा जागरूक नागरिक मंच अध्यक्ष विक्रम सेन ने सम्मान कर बधाई एवम शुभकामनाए दी। साथ ही जिला प्रशासन का कृषक हित में बेहतरीन कार्यक्रमों को आयोजित करने तथा कृषि उन्नति योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए आभार माना हैं।

डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |     पीएमयूएम शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।     |