Ad 1

पवित्र उमराह यात्रा के लिए हुवे रवाना, सर्व समाजजनों ने स्वागत कर दी विदाई

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/अलिराजपुर । लब्बेक अल्ला हुम्मा लब्बेक, ला सरीका लब्बेक, मदीने वाले को मेरा सलाम कहना दुआओँ और गुजारिश के बिच पवित्र उमराह यात्रा पर जाने वाले बड़ी खट्टाली के निवासी इकबाल खत्री व उनकी पत्नी एव यूसुफ खत्री उनकी मां एवं पत्नी एवं चाची, उमराह यात्रा के लिए रवाना हुवे। इस दौरान मुस्लिम समाजजनो वह सर्व समाज सहित विभिन्न समाजजनो ने उनका हार-फूल मालाओ से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी। खत्री परिवार खट्टाली से मुंबई से हवाई जहाज के माध्यम से सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे। जहां पर वह पवित्र उमराह यात्रा की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान अदा करेंगे। इस दौरान समाजजनो ने यात्रियो से पवित्र स्थल मक्का-मदीना से खुशहाली, अमन-चेन,सामाजिक सौहार्द की दुआएं करने की गुजारिश की गई। उल्लैखनीय है की विगत दो साल से कोरोना काल के चलते पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा पर भारत सरकार एवं सऊदी अरब सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। इस वर्ष दोनो देश द्धारा पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा के लिए किसी तरह की पाबंदी नही लगाई गईं है।

इस वर्ष बडी संख्या मे मुस्लिम समाजजन उमराह यात्रा पर जा रहे है। उमराह यात्री अलग-अलग तिथियो मे उमराह यात्रा हेतु मुंबई से रवाना होंगे। इस अवसर पर सर्व समाज के वरिष्ठजन सरपंच चैनसिंह डावर,पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, उपसरपंच शुभम मेहता, मदन लड्ढा, विजय मालवी, आकाश अगाल,हाजी एहमद नुरू खत्री, हाजी मुबारक खत्री,हाजी सुल्तान खत्री, राठौर समाज के अध्यक्ष अमृतलाल राठौड़,गोरधन राठौड़, ललित राठौड़,मुकेश राठौड़,मोहम्मद भाई खत्री जोबट, सलीम बाबा, पूर्व सरपंच भावसिंह भाई डुडवे ,भेरूसिंह कनेश,भारतसिंह,कयूम खत्री, सहित विभिन्न ने यात्रा पर जा रहे इकबाल खत्री, एवं युसूफ खत्री को यात्रा पर जाने के लिए बधाई दी एवं ईश्वर से निर्विध रूप से यात्रा संपन्न हो उमराह यात्रियों का ग्राम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया एव मुबारकबाद देते हुवे विदाई दी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |