Ad 1

विधायक पटेल ने बेरोजगार युवा द्वारा भर्ती सत्याग्रह पैदल यात्रा को भोपाल के बाहर रोका जाने व मांगो के संबंध में कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा पत्र

अलीराजपुर | क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने बेरोजगार युवा द्वारा भर्ती सत्याग्रह पैदल यात्रा को भोपाल के बाहर रोका जाने व अन्य मांगो के संबंध में कार्यवाही किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ज्ञापन सोपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है | विधायक पटेल ने बताया की  प्रदेश के बेरोजगार युवाओं द्वारा पीएससी की नियमित परीक्षा शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदो की भर्ती किये जाने की मांग को लेकर, राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ के बैनर तले गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2022 को इन्दौर से शुरू हुई पदयात्रा दिनांक 09 अक्टूबर 2022 को भोपाल के शाहजहांनी पार्क में समाप्त होनी थी | जिसे प्रशासन द्वारा भोपाल के बाहर ही रोक दिया गया और पदयात्रियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाकर पुलिस वाहनो द्वारा तितर-बितर कर अज्ञात जगहों पर छोड़ दिया गया । विधायक पटेल ने कहा की प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आपके ही प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगो के निराकरण हेतु जारी इस पदयात्रा को रोक दिया जाना अन्यायपूर्ण है। धरना,प्रदर्शन, सत्याग्रह, पदयात्रा आदि अपनी मांगो को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लोकतांत्रिक माध्यम है। शांतिपूर्ण पदयात्रा कर रहें बेरोजगार युवाओं को उनके कार्यक्रम स्थल तक न पहुंचने देना अनुचित है। विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि भर्ती सत्याग्रह पैदल यात्रा से संबंधित बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उनकी मांगो पर चर्चा की जाकर मांगो को हल किये जाने की कार्यवाही हेतु निर्देशित करें।

14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, की अपनी जिवन लिला समाप्त परिजनो ने जताई आशंका की जांच की मांग।     |     सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।     |     मिशन D-3 कार्यक्रम ग्राम पंचायत नानपुर में बैठक कर नियम के विरूद्ध जाकर समाज में काम किया तो 10000 से दण्डित किया जाएगा !     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |