Ad 1

अनाज कालाबाजारी पर कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रेस न्यायालय की शरण लेगी, शीघ्र ही जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

अलीराजपुर | जिले के बहुचर्चित अनाज कालाबाजारी मामले मे प्रशासन द्वारा लिप्त आरोपियों पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोधस्वरूप जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा | जिसमे प्रदेश के दिग्गज नेता और विधायकगण सहित जिलेभर के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे | साथ ही इस मामले को लेकर अनाज तस्करो और उनको बचाने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा न्यायालय मे एक याचिका दाखिल की जाएगी | उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे कही | 

लीपापोती कर ठंडे बसते मे डाला जा रहा है

श्री पटेल ने बताया की विगत दिनों बेहड़वा गोड़ाऊन से भरकर

कालाबाजारी हेतु गुजरात लें जा रहे दो ट्रक को जिले के ग्राम आम्बुआ मे राजस्व विभाग के अधिकारीयों ने जप्त किया था | जिले में हुए अनाज की हेराफेरी और अनाज तस्करी से जिला एक बार फिर शर्मसार हुआ है | उन्होंने बताया की राजनैतिक और भाजपा नेताओं के दबाव में आकर अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती कर मामले को ठंडे बसते मे डाल रहे है | साथ ही गोडाऊन के ठेकेदार को शामिल नहीं कर उसे बचाया जा रहा है | इस मामले मे प्रशासन मुकदर्शक होकर पूरी तरह से मोन बना हुआ है | हमारे द्वारा कलेक्टर महोदय को कई बार जांच हेतु आवेदन दिए गए,परंतु अभी तक न्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं की जाना समझ से परे है | जिससे प्रशासन की भूमिका भी शंकाओं के घेरे में दिखाई दे रही है.? लेकिन कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी, गरीबो को साथ लेकर सड़को पर उतरकर जनआंदोलन करेगी | विरोधस्वरूप कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी | उक्त धरना-प्रदर्शन मे प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता और विधायकगण शामिल होंगे | पटेल ने बताया की जनहित के इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस न्यायालय की शरण लेगी और गरीबों के हक पर डाका डालने वाले अनाज माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एक याचिका दायर की जाएगी |

फिनाइल पीने से दो सगी बहनों की मौत, खेल-खेल में पी लिया काला फिनाइल, फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची।     |     पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी कहीं थाने के प्रभारीयो के हुऐ स्थानांतरण, जाने किसे कहा की मिली जिम्मेदारी     |     सहकारिता कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित ।     |     इक्कीस जोड़ो ने किया कबूल ,अलीराजपुर से दो दूल्हे हुए शामिल, कुरैशी जमाअत का सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न।      |     जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।, जादू नहीं, विज्ञान है: अंधविश्वास को दूर करने की नई पहल।     |     खंडेला धाम से आए रथ का खंडेलवाल परिवार में किया स्वागत।     |     मेहमूद कुरैशी पेपु सेठ को छः जिला कुरैशी कस्साब जमात के प्रवक्ता, तो फारुख कुरैशी सरपरस्त मनमोनित।     |     पवित्र उमराह यात्रा के लिए रवाना होगे जामा मस्जिद सदर व परिवार, समाजजनों ने किया स्वागत।     |     अज्ञात कारणो के चलते नाबालिग ने लगाई फासी, की अपनी जिवन लिला समाप्त     |     विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग छात्र हेतु कार्यकम का आयोजन हुआ।     |