Ad2
Banner1

मां नर्मदा कॉलेज सोंडवा में कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थी परिषद के चिपकाये पोस्टर फाड़े जाने पर तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

अलीराजपुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का अमृतमहोत्सवी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। अपनी इस 75 वर्ष की ध्येय यात्रा में विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने दायित्व का निर्वहन किया है। अ. भा. वि. प. के इस अमृतमहोत्सव वर्ष के निमित्त देश भर में प्रत्येक जिले में जिला सम्मेलन 12 जनवरी से 31 जनवरी 2023 के बीच होने जा रहे है। इसी क्रम में आलीराजपुर जिले का जिला छात्र सम्मेलन 21 जनवरी को होने जा रहा है,जिसमे जिले भर के 5000 छात्र सम्मिलित होंगे। इस छात्र गर्जना जिला छात्र सम्मेलन के पोस्टर मां नर्मदा कॉलेज सोंडवा में लगाए गए थे किंतु वहां के कॉलेज प्रशासन ने उसको उखाड़ फेंके जिसका विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है, और जिसने भी यह कृत्य किया है उस पर कार्रवाई की मांग की,कार्यवाही ना होने की दशा में विद्यार्थी परिषद कॉलेज बंद कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी। इस वक्त प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रमेश बारिया, कॉलेज इकाई मंत्री संजय नरगावा, भाग सहसंयोजक देवेंद्र डावर, भारत निंगवाल, अनिल किराड, उमेश डावर, रविंद्र भयड़िया, राधु डावर, अर्जुन चौहान, सागर चौहान, ऋतु बघेल, शहीद आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |