Ad2
Banner1

माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में मनाया गया साईकिल दिवस

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱 7869717495

अलीराजपुर/सोंडवा:- महाविद्यालय सोण्डवा में प्राचार्य डॉ. गीतांजली वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल दिवस मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वंयसेवको द्वारा महाविद्यालय परिसर से आईटीआई संस्था तक साइकिल रैली का आयोजन कर शारीरिक फिटनेस एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरुकता का संदेश दिया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । 

महाविद्यालय में साइकिल दिवस एवं लाइफ स्टाइल फार एनवायरनमेंट के अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पर्यावरण सुरक्षा हेतु फूड वेस्टेज प्रबंधन एवम ऊर्जा बचत पर व्याख्यान एवम गतिविधि का आयोजन किया गया।

जिसमें प्राचार्य डॉ. गीतांजली वर्मा, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. मुकेश अजनार, ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारसनाथ बेले एवं आभार प्रो. सायसिंग अवास्या ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रो. कनु बड़ोले एवं पूजा वर्मा एवं प्रो. सायसिंग अवास्या का विशेष सहयोग रहा एवं सुश्री कविता चौहान, श्री मोहन कुमार डोडवे भी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार द्वारा दी गई।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |