Ad2
Banner1

जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओ सुरक्षा का दिया सन्देश

अतहर रिज़वी कि रिपोर्ट ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह जिला अलीराजपुर के आदेशानुसार कट्ठीवाड़ा पुलिस स्टॉफ ने अभिमन्यु अभियान के तहत आम जनता एवं ग्रामीणों को महिलाओ कि सुरक्षा का सन्देश दिया। विशेष अभियान अभिमन्यु के तहत महिलाओं कि सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए, पुरषों एवं विशेष कर युवकों को लिंग भेद समाप्त करने व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखने का सन्देश दिया, साथ ही मदिरा सेवन एवं दहेज़ प्रथा को बंद करने कि बात भी कहीं।

कट्ठीवाड़ा थाना उपनिरीक्षक जानुसिंह गरवाल ने अभियान कि अधिक जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओ एवं बालिकाओं कि सुरक्षा के साथ साथ रूढ़िवादी परम्पराओ को खत्म करने एवं भ्रूण हत्या रोकने सहित अन्य सामाजिक हितकारी विषयों के लिए भी समझाइश दी गई। अभियान में उपनिरीक्षक जानुसिंह गरवाल, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीपसिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक वीरेंदरसिंह भवर, आरक्षक अनिल भूरा आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |