Ad2
Banner1

कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, 58 हजार 500 रूपए की शराब जप्त।

कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, 58 हजार 500 रूपए की शराब जप्त।

अतहर रिजवी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अधिक्षक के सख्त निर्देश के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कट्ठीवाड़ा पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 220 बल्क लीटर कुल 21 पेटी 58 हजार 500 रूपए की अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी प्रमानन्द गोयल ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एडिसनल एसपी एसआर सेंगर के मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी गोयल के अनुसार ग्राम काबरीसेल निवासी विनिया पिता सक्कु ने अपने घर के पास बनी झोपड़ी में उक्त शराब छुपा रखी थी। पुलिस का वाहन देखकर आरोपी विनिया भागने में सफल हो गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट का अपराध पंजिबद्ध कर शराब जप्त की गई है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |