Ad2

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला आलीराजपुर के बेनर तले , डेंगु जागरुकता अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला आलीराजपुर के बेनर तले , डेंगु जागरुकता अभियान का सफल आयोजन

स्थानीय स्वामी विवेकानन्द विद्यापीठ दशहरा मैदान आलीराजपुर में डेंगु जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिला अस्पताल से जिला मलेरिया अधिकारी श्री जयेश जी कनेश द्वारा डेंगू और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी। श्री कनेश ने सहज जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू का मच्छर ‘मादा ऐडिस” तीन फीट की भी ऊँचाई से ज्यादा नहीं उड़ सकता। यह मच्ार सिर्फ दिन के समय में काटता है। इसके काटने के ठीक तीन से ‘दस दिन में व्यक्ति को तेज बुखार के साथ अन्य लक्षण दिखाई देने लगते है। डेंगू से बचने के लिए उन्होंने बताया कि पूर्ण कपड़े पहनना चाहिए। मछर कॉईल जलाना चाहिए नीम का धुआँ करना चाहिए। डेंगू मच्छर साफ पानी में भी पनपते है अतः पानी को छत पर, टायर में, गमलो में जमा ना होने दें। और जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू की मुफ्त जाँच की जाती है। उपरोक्त जानकारी श्री आलोक गोयल ने दी। कार्यक्रम का आभार संस्था उप प्राचार्या श्रीमती प्रार्थना शर्मा ने माना।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |