महेश पटेल के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना के भरे गए हजारो फार्म, ग्राम खट्टाली में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लागू करने वाली योजनाओं को विस्तृत से बताया

महेश पटेल के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना के भरे गए हजारो फार्म, ग्राम खट्टाली में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लागू करने वाली योजनाओं को विस्तृत से बताया

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-जोबट विधानसभा के ग्राम खट्टाली में अलीराजपुर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व मे नारी सम्मान योजना के हजारों फॉर्म भरे गए एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की योजना को ग्राम खट्टाली में कार्यक्रम रख कर आसपास के ग्रामों से आई हमारी माता व बहनों को महेश पटेल ने विस्तार से समझाया की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कमलनाथ जी आपके खाते में हर माह ₹1500 एवं एल पी जी गैस टंकी के ₹500 कर,बिजली बिल100 यूनिट फ्री एवं 200 यूनिट हाफ किया जायेगा।

वही इस कार्यक्रम मे माता और बहनों को फॉर्म भरने के दौरान महेश पटेल व सेना महेश पटेल एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल जी के द्वारा झोले वितरण कर जय जय कमलनाथ के नारे लगाये एवं नगर के मध्य होते हुवे ढ़ोल मांदल की थाप पर रैली निकल कर कार्यक्रम का समापन किया इस कार्यक्रम में उपस्थित अलीराजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर जी अलीराजपुर विधायक मुकेश जी पटेल अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल सह प्रभारी मधु हीरोरकर चैनशिंग भाई सरपंच पुष्प राज पटेल सानी मकरानी दिला सरपंच महेन्द्र रावत सुल्तान खत्री सोनू वर्मा इरफ़ान मंसूरी निर्भय पटेल प्रताप सिग बघेल सुनील खेड़े रमेश भाई सरपंच हासिम अली बोहरा सविन चौहान आकाश उपाध्याय शोएब खान आदि ग्राम वासी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

 

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |