Ad 1

शासकीय कन्या छात्रावास हरसवाट का औचक निरीक्षण, पाई गई अनियमितता अधीक्षिका अनुपस्थित पाई गई ।

शासकीय कन्या छात्रावास हरसवाट का औचक निरीक्षण, पाई गई अनियमितता अधीक्षिका अनुपस्थित पाई गई ।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे ने बताया कि कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देश अनुसार शासकीय कन्या छात्रावास हरसवाट का औचक निरीक्षण किया  छात्रावास में कक्षा 6 से 8 की छात्राएं रहती है निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक श्रीमती रीना अजनार अनुपस्थित पाई गई । छात्राओं से बात चीत के दौरान ज्ञात हुआ कि छात्रावास में पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण 100 मीटर दूर से स्वयं ही पानी लाना पड़ता है। खाद्य सामग्री के निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य पदार्थ एक्सपायर्ड पाए गए । अनुविभागीय अधिकारी श्री पांडे ने बताया कि पाई गई अनियमितता का प्रतिवेदन बनाकर जिला मुख्यालय को प्रेषित किया गया है। कलेक्टर डॉ बेडेकर के निर्देश अनुसार सम्पूर्ण अनुविभाग में इस तरह की सतत कार्यवाही की जाएगी ।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अधीक्षिका सप्ताह तक छात्रावास से गायब रहती है नाम न बताने की शर्त पर छात्रा द्वारा बताया गया है की मैडम बुधवार को आऐ थे उसके बाद सोमवार को ही छात्रावास मे आऐ एक सप्ताह की साईन कर के चले जाते है वही भोजन भी मेन्यू अनुसार नही मिलता है ना तो दुध मिलता है ना कभी फ्रूट मिलता  है ना ही पढ़ाई होती है खाना भी सही नही होता है ना ही समय पर उपलब्ध होता है।
जब की अधीक्षिका को छात्रावास मे रहने का नियम है घोर लापरवाही के चलते कही  छात्रावासो मे बडे हादसे हो चुके है जिसमे छात्रो को अपनी जान भी गवानी पढी है फिर भी इतनी लापरवाही समझ के परे है।
अब देखना है कार्यवाही होती है या फिर सब का साथ सबका विकास 

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |