Ad 1

सहकारिता कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित ।

सहकारिता कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित ।

 

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर मध्य प्रदेश सहकारिता संघ के चुनाव सहयोग गार्डन में शुक्रवार दोपहर को संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि सर्वानुमति से निर्विरोध चुने गए। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी गोस्वामी ने अलीराजपुर जिला का निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण राठौड़ को नियुक्त किया था जिनके सानिध्य में सहकारिता कर्मचारी संघ के शहर के सहयोग गार्डन में चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण राठौड़ ने बताया कि प्रदेश महासंघ भोपाल के दिए निर्देशानुसार जिला निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ जिसमें सर्वानुमति से जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष किशनसिंह डावर व बहादुरसिंह रावत एवं प्रदेश प्रतिनिधि आजाद खान को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति के पश्चात प्रमाण पत्र दिया गया। जिले के कर्मचारियों ने चारों पदाधिकारियों का स्वागत फूलमालाओं से किया।
सहकारिता कर्मचारी संघ के जिले के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। सहकारिता कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र वाणी थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि आप लोगों ने जो मुझ पर भरोसा कर निर्विरोध चुना है में आपकी हर समस्याओं के लिए तत्पर रहूंगा। कर्मचारियों की लडाई लडने के लिए हमेशा तैयार रहुंगा।

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     अलीराजपुर कस्‍बे के 27 चिन्हित संवेदनशील स्‍थानों पर 138 सीसीटीव्‍ही कैमरों से होगी निगरानी।       |     मध्यप्रदेश पुलिस का जन संवाद अभियान, सेफ क्लिप जागरूकता अभियान “सार्वजनिक संवाद” कार्यक्रम ,ऑनलाइन सुरक्षित रहने के तरीके और सायबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया गया।     |     तेज आवाज में डी.जे. बजाने वालो के विरुद्ध थाना कोतवाली की कार्यवाही।     |     ग्राम धनपुर की ममता चौहान का डिप्टी कलेक्टर बनने पर गांव में जोरदार किया गया स्वागत     |     पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा किया गया अंधे कत्ल की वारदात का पर्दाफाश, सूचनाकर्ता भाई ही निकला बहन का हत्यारा     |     फर्जी एडवायजरी कम्पनी बनाकर आम जनता को शेयर मार्केट से पैसे कमाने का लालच देकर धोखाखड़ी करने वाले आरोपी कोतवाली पुलिस जिला अलीराजपुर की गिरफ्त में     |     बच्चो को बोझ ना दे, उनके सामने जैसा करेगे वैसे वो सिखेगे, इसलिए संस्कार दे – कलेक्टर बेडेकर     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     सोंडवा महाविद्यालय में शहीद दिवस पर मौन रखा गया तथा मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया गया।     |