Ad2
Banner1

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल,युवतियों से अश्लील हरकत करते नजर आ रहें युवकों की गैंग

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कोतवाली थाने में की शिकायत,कठोर कार्यवाही की मांग

जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया,बोले कानून व्यवस्था बदहाल

अलीराजपुर:- जिले में कल शाम से एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों की एक गैंग द्वारा किसी सार्वजनिक स्थल पर युवतियों के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर शनिवार को अलीराजपुर कोतवाली थाने पहुँचकर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी के नाम उपनिरीक्षक इलामसिंह मुजाल्दे को शिकायती पत्र दिया हैं।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार शाम से जिले के विभिन्न व्हाट्सएप्प ग्रुपों व अन्य माध्यमों में एक बहुत ही आपत्तिजनक,अश्लील  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ सामुहिक अज्ञात युवकों द्वारा युवतियों को किसी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहें हैं। प्रथम दृष्टया यह वीडियो हमारे क्षेत्र में चल रहे भोंगरिये हाट का प्रतीत हो रहा है। जोकि  होली से पहले सप्ताह भर चलने वाले आदिवासी क्षेत्रों के विशेष हाट हैं। जहां हजारों की संख्या में स्थानीय आदिवासी लोगों के साथ-साथ देश-विदेश के लोग अपने छोटे-छोटे बाल-बच्चों के साथ भोंगरिया हाट में हजारों की संख्या में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में इस प्रकार के वीडियो सामने आना और दुर्दांत असामाजिक तत्वों का बोलबाला होना क्षेत्र की बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की  कानून व्यवस्था के लिए भी  गंभीर सवालिया निशान खड़ा होता है। क्षेत्र की बहन-बेटियों एवं आम लोगों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे दुर्दांत असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्यवाही होना आवश्यक है। इसलिए महोदय से निवेदन हैं कि उक्त वीडियो की सत्यता की जांच कर उन दुर्दांत असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई।

यह बोले जिले के सामाजिक कार्यकर्ता:-

हमारा जिले की पुलिस प्रशासन से विनम्र अपील है की भोंगरिया हाट मे बहन-बेटियों,महिलाओं के साथ छेडछाड़ी करने वाले तथा कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शे। कठोर से कठोर जल्द कार्यवाही करें ओर एक नजीर पेश करें। हम पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार है।    

मुकेश रावत (जयस पदाधिकारी)

भोंगरिया हाट का एक इस प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जो हमारे आदिवासी समाज व विश्व प्रसिद्ध भोंगरिये हाटों को बदनाम कर रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

कादुसिंह डुडवे( सामाजिक कार्यकर्ता)

जिले में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। पिछले दिनों भी अलीराजपुर नगर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाया गया था और अभी विश्व प्रसिद्ध भोंगरिये हाटों में से इस प्रकार के वीडियो आना यह दिखाता है कि जिले के कानून व्यवस्था बदहाल चल रही हैं। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि उक्त वीडियो की जांच कर दुर्दांत असामाजिक तत्वों पर  मुकदमा दर्ज किया जाए।

संदीप वास्कले (सामाजिक कार्यकर्ता)

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |