Ad2
Banner1

नानपुर और उमराली भगोरिया में विधायक मुकेश पटेल और युवा नेता पुष्पराज पटेल ने जमाया रंग

छकतला, कुलवट व सोरवा में लगेगा भगोरिया

आलीराजपुर वर्ष भर के इंतजार के बाद भगोरिया हाट ने क्षेत्र के लोगों को उत्साह में ला दिया। शनिवार को नानपुर और उमराली भगोरिया मेले में भीड़ उमड़ी। सुबह से दूर दराज से युवतियां और युवक सज धजकर मेले में आने लगे थे। यहां विधायक मुकेश पटेल और युवा कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ने भगोरिया में रंग जमा दिया। ढोल मांदल की टोलियो ने जब पारंपरिक रूप से ढोल मांदल पर थाप देना शुरू की तो माहौल में उल्लास छा गया और युवाओं ने जमकर नृत्य किया। भगोरिया में स्थानीय और बाहर से आए व्यापारी खासे उत्साहित नजर आए और भरपूर व्यापार हुआ।

नानपुर में लोकरंग से सरोबार भगोरिया में उत्साह दोगुना रहा

ग्राम में आदिवासी संस्कृति व लोकरंग का नजारा चारों तरफ नजर आया। सुबह से ही सजे धजे युवाओं की टोलियों के आने का क्रम जारी रहा जो दोपहर बारह बजे के बाद परवान चढ़ा। आसपास के ग्रामीण परंपरागत परिधान में ढोल मांदल व बांसुरी पर जगह-जगह टोली बनाकर नृत्य करते नजर आए। खंडवा वडोदरा हाइवे पर सडक किनारे लोकरंग से सरोबार भगोरिया में विधायक पटेल व पुष्पराज पटेल ने समां बांध दिया।

उमराली में दिखा जमकर उत्साह

वहीं उमराली के भगोरिया मेले में आदिवासियों ने जमकर उत्साह दिखाया। उमंग और उत्साह से लबरेज आदिवासी लोक संस्कृति के विविध रंग इस भगोरिया मेले में देखने को मिले। आसपास के करीब चालीस गांव से हजारों की संख्या में यहां भीड़ जुटी और लोक संस्कृति के प्रतीक भगोरिया का हिस्सा बनी। मेले की चहल पहल सुबह 10 बजे से ही शुरु हो गई थी। दोपहर 12 बजे तक उमराली के सभी गली मोहल्ले और भगोरिया स्थल पर भारी जन समूह उमड़ा। पूरा गांव खचाखच भीड़ से पट गया। विधायक पटेल भगोरिया में पहुंचे और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। दिनभर गांव मे बांसुरी की सुरीली तान, युवा टोली की कुर्राटी गूंजती रही…। हर कोई भगोरिया के उल्लास को अपने दामन में समेटकर घर ले जाने के लिए बेताब दिखाई दिया। आदिवासी युवक-युवती और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। आकर्षक श्रृंगार और पारंपरिक चटकिले परिधान के साथ सजधज कर मेले मे आए युवक- युवतियां आकर्षण का केंद्र रहे। विधायक पटेल के साथ अरविंद पटेल, सुरेश राठौड, दौलत भाई, विकास भाई, विक्रम भाई सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे। आज रविवार को छकतला, सोरवा, और कुलवट में भगोरिया हाट लगेगा।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |         |