Ad 1

अलीराजपुर में पदोन्नत हुए 50 प्रधान आरक्षक:31 दिनों तक करेंगे इंडक्शन कोर्स, SP ने कोर्स का किया शुभारंभ

अलीराजपुर जिला पुलिस बल अलीराजपुर में आरक्षक से प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) पद पर पदोन्नत हुए शासकीय सेवकों के इण्डक्शन काेर्स हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह इण्डक्शन कोर्स 31 कार्य दिवस का होगा, जिसमें आंतरिक एवं बाह्य कोर्स कराया जाएगा। जिला में कुल 50 आरक्षकों का प्रमोशन प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) के पद पर हुए था। जिसमें से जिले के विभिन्न थानों/कार्यालयों में पदस्थ कुल 50 प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) को शामिल कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम में आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण कराये जाने के संबंध में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

अलीराजपुर आर आय चेतन बघैल ने बताया प्रशिक्षण के दौरान आगामी दिवसों में 50 प्रशिक्षु प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) को आंतरिक कोर्स के अंतर्गत पुलिस प्रशासन एवं व्यवहार, थाना प्रबंधन, साइबर क्राइम, सूचना का अधिकार, आईपीसी, पाक्सो एक्ट तथा प्रोजेक्ट जिसमें विभिन्न प्रकार के अपराधों की डायरियों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जाएगा। बाह्य प्रशिक्षण में योगा, पीटी, परेड, ध्यान, तनाव मुक्ति को सम्मिलित किया गया है। फायरिंग एवं वैपन हैण्डलिंग सिखाई जाएगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |