Ad 1

57000 बच्चों तथा महिलाओं को देंगे क्रमिनाशी गोली

57000 बच्चों तथा महिलाओं को देंगे क्रमिनाशी गोली

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-मध्य प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों एवं समस्त आंगनबाड़ी केद्रो पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय अस्पताल चंद्रशेखर आजाद नगर में दिनांक 12 सितंबर 2023 को माधोसिंग डावर पूर्व विधायक एवं वर्तमान वन विकास निगम प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन भोपाल कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एम एल चोपड़ा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बच्चों को तथा महिलाओं को अपने समक्ष उपस्थित रहकर शत प्रतिशत कृषि नाशी चबाने वाली मीठी गोली एल्बेंडाजोल खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया तथा अभियान को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए आम जनों से निवेदन किया सीबीएमओ डॉक्टर चोपड़ा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर के कल्याणी के निर्देशन में अभियान में 1-19 वर्ष के प्रत्येक बच्चे तथा 20 से 49 वर्ष की प्रजनन योग्य महिलाओं को यह गोली खिलाई जाना है ताकि बच्चों को मानसिक शारीरिक विकास हो सके एवं महिलाओं की एनीमिया में कमी को दूर किया जा सके अभियान के दौरान अगले चरण में कृमि नाशक गोली से वंचित बच्चों तथा महिलाओं को मापअप डे के तहत 15 सितंबर को भी गोली खिलाई जाएगी विकासखंड के समस्त स्कूल आंगनबाड़ी शाला त्यागी बच्चों को यह मीठी व चबाने वाली गली का सेवन कराया जाना है विभाग के बीईई अरविंद बैरागी ने बताया कि विकासखंड में अनुमान अनुमानित 57000 बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य है विकासखंड में 290 स्कूल आश्रम वह 215 आंगनबाड़ी एवं आंगनबाड़ी में दो चरणों में गोलियां खिलाई जाना है कार्यक्रम के दौरान बीसीएम रविंद्र रावत ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए विभाग ने शिक्षकों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान पूर्व प्रशिक्षित किया गया और यह गोली पूरी तरह से सुरक्षित है जिसे चबाकर खाना है और इसके किसी भी प्रकार से गंभीर परिणाम अभी तक देख नहीं गए हैं अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए श्री डाबर ने बच्चों एवं महिलाओं को गोली का शत प्रतिशत सेवन करने के निर्देश देते हुए शानदार नागरिकों से भी अपील की है कि अभियान को सफल बनाने में एवं एनीमिया मुक्त तथा कृमि रोगी से मुक्ति के लिए अपने बचाव के लिए आगे आकर गोलियों का सेवन करें इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के समस्त शासकीय सेवक उपस्थित थे।

14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, की अपनी जिवन लिला समाप्त परिजनो ने जताई आशंका की जांच की मांग।     |     सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।     |     मिशन D-3 कार्यक्रम ग्राम पंचायत नानपुर में बैठक कर नियम के विरूद्ध जाकर समाज में काम किया तो 10000 से दण्डित किया जाएगा !     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |