Ad 1

हत्या के 03 आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा फांसी की सजा

हत्या के 03 आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा फांसी की सजा
वर्ष 2019 में थाना कटिठवाडा क्षेत्रान्तर्गत 04 आरोपियों के द्वारा लडकी भगा ले जानें की बात पर से लडकी पक्ष के द्वारा दोहरा हत्याकाण्ड की घटना कारित की गई थी।

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि, थाना कटिठवाडा क्षेत्रान्‍तर्गत सूचनाकर्ता रेमला पिता समदु 50 साल, निवासी जुना कटिठवाडा ने थाना कटिठवाडा में सूचना दी की, अज्ञात आरोपीगणों के द्वारा मृतक वेस्ता पिता रेमला धानुक एवं राजु पिता रामसिंह धानुक, निवासीगण जुना कटिठवाडा की हत्या की गई है। फरियादी की सूचना पर थाना कटिठवाडा में अपराध क्रमांक 98/2019, धारा 302 भादिव का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर घटना को अनुसंधान में लिया गया। पुलिस के द्वारा उपरोक्त अपराध की सूक्ष्मता से अनुसंधान किया गया, जिस पर अज्ञात आरोपियों के बारे मे ज्ञात हुआ कि मृतक वेस्ता पिता रेमला जो कि आरोपी ईडला पिता जंगलिया, निवासी रजवट की लडकी सुमली को भगाकर ले गया था, उसी झगडे के गांव की पंचाचत में निराकरण करने की बात को लेकर आरोपीगण ईडला, सुरेश, इंदरिया एवं अर्जुन के द्वारा मृतक घटना दिनांक 15/06/2019 की शाम को ग्राम ध्याना रोड ग्राम कवछा में मृतक वेस्ता पिता रेमला धानुक एवं राजु पिता रामसिंह धानुक, निवासीगण जुना कटिठवाडा की निर्दयता एवं जघन्य तरीके से धारदार हथियारों से मारपीट कर गले मे चोंट पहुंचाकर हत्या कर शव को चौरधा जंगल मे फेक दिया था। प्रकरण में पुलिस के द्वारा आरोपी ईडला पिता जंगलिया, सुरेश पिता ईडला, इंदरसिंह पिता केमता, निवासी रजवट थाना रंगपुर गुजरात निवासी सोमेशपुरा को दिनांक 19.06.2019 को तथा आरोपी अर्जुन उर्फ पारिक पिता नजरू, निवासी रजवट को दिनांक 22.06.2019 को गिरफतार किया गया था। प्रकरण मे अनुसंधान तत्कालिन थाना प्रभारी कटिठवाडा उप निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान के द्वारा अनुसंधान पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था तथा प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टीगत रखते हुये प्रकरण में आरोपीगणों की सजायाबी सुनिश्चित करने के लिये प्रकरण को चिन्हित श्रेणी मे रखा जाकर प्रकरण के विचारण के दौरान बहुत ही गंभीरता बरती गई। 

प्रकरण के उत्‍कृष्‍ट अनुसंधान के परिणामस्‍वरूप प्रकरण मे दिनांक 14.09.2023 को माननीय न्यायालय अलीराजपुर द्वारा विचारण के पश्‍चात आरोपी सुरेश पिता ईडला, इंदरसिंह पिता केमता, तथा आरोपी अर्जुन उर्फ पारिक पिता नजरू, निवासी रजवट थाना रंगपुर गुजरात को भादवि की धारा 120बी के अपराध के लिये आजीवन कारावास एवं 1-1 हजार रूपये का अर्थदण्ड, अर्थदण्ड नहीं अदा करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास तथा भादवि की धारा 302/34 के अपराध के लिये मृत्युदण्ड की सजा से दण्डित किया गया है। प्रकरण के एक आरोपी ईडला की प्रकरण के मान न्यायालय विचारण के दौरान मृत्यु हो गई है।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |