Ad2

हिन्दू युवा जनजाति संगठन आलीराजुुपर नें तहसीलदार कों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

आलीराजुपर:- आज हिन्दू युवा जनजाति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप चौहान के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में आलीराजपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुँचे । मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया । ज्ञापन का वाचन हिन्दू युवा जनजाति संगठन के आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष रोशन पचाया ने ज्ञापन में बताया कि देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र के जनजाति समाज के रहने वाले कास्ते परिवार के पाँच सदस्य की जगन्य हत्या कर दी गई । यह घटना जनजाति समाज दुःखद और निंदनीय है जिसकी जल्द सें जल्द जाँच कर दोषीयों पर कडी कार्यवाही की जावे। घटना को लेकर जनजाति समाज में काफी आक्रोश का माहौल बना हुवा है। ज्ञापन में हिन्दू युवा जनजाति संगठन के द्वारा यह मांग की गई ।

(1) उक्त प्रकरण की जाँच हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाये।

(2) उक्त प्रकरण फास्टट्रेक कोर्ट में चलाया जावे।

(3) दोषीयों में सम्मिलित सभी 18 आरोपीयों एंव अन्य सभी व्यक्तिओं की जाँच की जावे ।

(4) पीडित परिवार को आर्थिक सहायत दी जावे।

(5) दोषीयों को फासी जेसी कठोरत्माक सजा दी जावे।

हिन्दू युवा जनजाति संगठन माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन करता है कि म.प्र में जो यह घटना हुई है इसे जल्द से जल्द संज्ञान में लेते हुए दोषीयो को संजा दीलवाई जावें। ज्ञापन देते समय प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरबल डडुवे, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मण्डलोई, जिला अध्यक्ष रोशन पचाया ,सह संगठन मंत्री मुकाम पटेल ,जिला कार्यालय मंत्री नरेंद्र भिंडे ,जिला महामंत्री मुकेश अजनार, सुरेश डावर, जिला मंत्री उमेश भूरिया,जिला कोषाध्यक्ष मुकेश चौहान ,जिला महासचिव कालू रावत, जिला प्रवक्ता सुरेश सस्तिया ,नानपुर मंडल अध्यक्ष मुकाम मौर्य, उपाध्यक्ष सुरपाल चौगड ,अमखुट मंडल अध्यक्ष गजेंद्र डावर ,चांदपुर मंडल उपाध्यक्ष गणेश भिंडे, सामाजिक कार्यकर्ता कादु डुडवे ,जयराज ठाकुर, तपन ,दक्षेस ,वीरेंद्र मौर्य, राकेश कलेश ,मेहताब चौहान सुनील पटेल, सागर चैहान ,सुनील ,जगदीश, संजय पटेल, रूमाल चैहान ,आदि कार्याकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त तोमर ने दी ।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा 14 परिवारों को स्वेच्छा अनुदान राशी के चेक किये वितरित     |     खुसी में मौत को भूले चौर कहावत सच हो गयी ,चोर चोरी के बाद 2 किलोमीटर दूर नशे की हालत में धुत पड़े मिले     |     तेज़ आंधी एवं बवण्डार से हुआ लाखो का नुकसान     |     दो बाईक की जबरजस्त भिड़ंत 4 की मौत तो 3 गंभीर,मृतकों में 3 वर्षीय बालिका भी     |     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया     |     मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम लोहार समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ     |     आम्बूआ मे सर्व आदिवासी समाज की मोजूदगी मे 1 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति की होगी स्थापना     |     मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन     |     गायत्री शक्तिपीठ विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हर साल की तरह इस साल भी किया टॉप अपने विद्यालय व शहर का नाम किया गौरवान्वित     |     कांग्रेस की राजनीति में हलचल जिला कांग्रेस अध्यक्ष केशर सिंह डावर ने दिया इस्तीफा     |    

error: Content is protected !!