Ad 1

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा जिले के दौरे पर 04 जुलाई को

जिला मुख्यालय पर विधायक स्व. भुरिया को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे

आलीराजपुर:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 04 जुलाई को आलीराजपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दिग्विजयसिंह अलीराजपुर जिले के जोबट विधायक स्व. कलावती भूरिया के निधन पर उनके निवास ग्राम मोरडूंडिया पर जाकर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा जिले के अन्य कांग्रेसी नेताओं के निधन पर भी उन्हें भी श्रद्धांजलि देंगे। इस संबध मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेष पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर ने बताया कि कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्गी राजा झाबुआ से 04 जुलाई को सुबह 10 बजे अलीराजपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वह झाबुआ जिले में पहले ग्राम मोरडूंडिया आएंगे, जहां पर जोबट विधायक स्वर्गीय कलावती भूरिया के निवास पर भी जाकर परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

इसके पश्चात दिग्विजयसिंह का आगमन दोपहर को अलीराजपुर में होगा। जहां पर जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा जिला मुख्यालय पर दोपहर दो बजे विधायक स्व. कलावती भुरिया का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे श्री सिंह भाग लेकर स्व. भुरिया को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान श्री सिंह अलीराजपुर में कांग्रेसी नेताओ, पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ से आवष्यक चर्चा कर उन्है मार्गदर्षन भी देेगे। इसके पश्चात श्री सिंह कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल के ग्रह ग्राम तलावली पहुंचकर उनके निवास पर लंच लेकर विधानसभा के अन्य ग्रामों में भ्रमण कर बड़वानी पहुंचेंगे। श्री पटेल सहित जिले के नेताओ एवं पदाधिकारियो ने कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओ से उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |