Ad2
Banner1

अलीराजपुर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ

कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिलेभर में मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आया,सुबह से मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी

अलीराजपुर जिले में 61.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर, विधानसभा निर्वाचन के तहत आज जिलेभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर के मार्गदर्शन में जिले की 191 अलीराजपुर और 192 जोबट विधानसभा क्षेत्र के नव मतदाता, युवा, दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह निर्धारित समय पर माॅक पाॅल प्रक्रिया संपन्न होने के बाद समस्त 610 मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चैहान ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। समाचार जारी किये जाने तक जिले में शाम 6 बजे तक कुल 61.78 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें से 191 अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.25 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 91824 महिला एवं पुरूष 94218 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। 192 जोबट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 79567 महिला एवं 84218 पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए थे। चाॅक चौबंद सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच जिले में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

जिले में खासे उत्साह भरे वातावरण में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सामान्य प्रेक्षक 191 अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र श्री विकास गुप्ता, व्यय प्रेक्षक श्री दीपक झाला ने कई मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। क्रिटीकल मतदान केंद्रों पर सुबह से वेबकास्ट माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही थी। कम्यूनिकेशन टीम पूरे दिन एक-एक मतदान केन्द्रों पर मतदान की स्थिति की जानकारी लेते रहे। जिले में मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी। बावजूद इसके मतदाताओं ने पूरे उत्साह नजर आया। मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए मतदान केन्द्रों के बाहर मनमोहक रंगोली बनाई गई थी। पिंक बूथों में आकर्षक सजावट, सेल्फी स्टैंड आदि लगाए गए थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |