Ad 1

सामजसेवी तरुण मण्डलोई को युवा कांग्रेस में एक बार पुनः मिली बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा अलीराजपुर के अध्यक्ष पद पर आगामी निर्वाचन तक रहेंगे काबिज

अलीराजपुर- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,इशिता सेढ़ा जी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जी अलीराजपुर युवा कांग्रेस प्रभारी पुनीत सिंह पारियां जी एवं अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जी पटेल लोकप्रीय विधायक मुकेश जी पटेल की सहमति से अलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस के पद पर एक बार पुनः समाजसेवी तरुण मंडलोई को संगठन में विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा पार्टी के लिए उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए एक बार पुनः तरुण मण्डलोई पर भरोसा जताया। साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी निर्वाचन तक अलीराजपुर विधानसभा के अध्यक्ष पद पर काबिज रहेंगे।

साथ ही जिला कांग्रेस के पदभार से मुक्त कर अलीराजपुर विधानसभा की अहम भूमिका निभाने का विश्वास कर युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यभार संभालने हेतु आदेशित किया गया है। ज्ञात रहे कि श्री मंडलोई पहले भी पार्टी के कई जिम्मेदार पदों पर रह कर अपनी सेवाएं पार्टी को देते रहे है।

इन पदों पर पूर्व में दी है अपनी सेवाएं

सामजसेवी शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तरुण मण्डलोई द्वारा पूर्व में भी पार्टी के कई जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएं दी है।

अलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक एवम शहर कांग्रेस आदि पदो पर अपनी जिम्मेदार से संगठन को कर्तव्यनिष्ठा से निरंतर संगठन स्तर से प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

इन नेताओं ने जताई खुशी

मण्डलोई को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर बामनिया पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, राधेश्याम माहेश्वरी डी साहब,खुर्शीद अली दीवान, राजेंद्र टवली बापू पटेल, पुष्पराज पटेल, जहिर मुगल, सोनू वर्मा, अजहर चंदेरी, जीतू देवड़ा,इरफान मंसूरी प्रदीप रावत समेत सभी कोंग्रेस के नेता कार्यकर्तओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |