Ad 1

आदर्श पत्रकार संघ के वासुदेव वाणी बनें अध्यक्ष तो निलेश डावर बने सहसचिव

Shahrukh khatri

शाहरुख खत्री की रिपोट ✍🏻
पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद अनेक लोगों ने दी बधाई

जोबट:-  रविवार देर शाम को कॉलेज रोड स्थित होटल वृंदावन में पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया गया‌। जिसमें आदर्श पत्रकार संघ का संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अशोक हिन्दुस्तानी को बनाया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष वासुदेव वाणी को नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष अनिल हरवाल, सचिव महेंद्र डी जैन, कोषाध्यक्ष होजेफा बोहरा, सहसचिव का दायित्व निलेश डावर को सौंपा गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष वासुदेव वाणी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां कि सबको लेकर चलना मेरी पहली प्राथमिकता है। संगठन में शक्ति है। सबको संघटित होकर रहना है। आज के समय में पत्रकारिता सबसे बड़ी चुनौती है।

आदर्श पत्रकार संघ के सभी सदस्यों द्वारा जोबट नगर में पत्रकार भवन के लिए मांग कि जाएगी। नवनियुक्त सहसचिव निलेश डावर ने अपने विचारों को प्रकट करते हुए बताया आज की पत्रकारिता को सर्वसमाज के गरीब तबके की आवाज बनने की आवश्यकता है, शोषितों को न्याय दिलवाना उन्हें सहारा देने स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार दिलवाना, एक निष्पक्ष पत्रकार बनकरहर दमनकारी नीतियों के खिलाफ, भर्ष्टाचार के खिलाफ बोलने और लिखने की आवश्यकता पड़ चुकी है। पत्रकार संघ के अन्य सभी सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखें। इस अवसर पर रमाशंकर(लल्ला) पारिक,मनिष जेन, हेमंत जेन, शाहरुख खत्री, चयन खत्री, पियुष डूंगरवाल, संजय वाणी, लोकेश राठौड़, संदीप वाणी, जितेंद्र वर्मा हर्षित ठाकुर आदि उपस्थित थे।

डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |     पीएमयूएम शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।     |