Ad2
Banner1

जन साहस संस्था व ट्रेडक्राफ्ट संस्था द्वारा राशन वितरण

अलीराजपुर जन साहस संस्था व ट्रेडक्राफ्ट संस्था के सम्मिलित प्रयास से मुक्ति प्रोग्राम का क्रियानवयन अलीराजपुर जिले के 40 गांवों में किया जा रहा हैं, जिसमें दिनांक 27/07/2021 को ग्राम गिराला, भवरी,एवं रामसिंह की चौकी में प्रोग्राम के जिला समन्वयक अलताफ हुसेन तथा ट्रेडक्राफ्ट संस्था से नरेन्द्र राठौर के मार्गदर्षन में जिला अलीराजपुर श्रम विभाग से मुख्य अतिथि के रूप में श्रम निरीक्षक श्री रघुनाथ जी जमरा व भुरसिंह जी चौहान की विषेष उपस्थिति में जिले के 80 एकल परिवार, विद्यवा महिला बुजुर्ग व दिव्यांग व्यक्ति व जरूरतमंद परिवारों को राषन, मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया गया तथा कोरोना संक्रमण के संबंध में सामाजिक दुरी का पालन करने की समझाइश दी गई।

जिला समन्वयक अलताफ हुसैन ने बताया की संस्था अलीराजपुर जिले में पिछले दो वर्षों से विभिन्न मुद्दों पर कार्य कर रहीं हैं। और वर्तमान में यह बंधुआ मजदूर, प्रवासी मजदूर,चाइल्ड लेबर, महिला सषक्तिकरण जैसे मुद्दों पर कार्य कर रहीं हैं। संस्था द्वारा मजदूरों के हितो कि रक्षा हेतु निःशुल्क मजदूर हेल्पलाईन का संचालन किया जा रहा हैं। हेल्पलाईन नं. 18002000211 पर प्राप्त हुए काल के आधार पर मजदूरों के केस का निदान किया जाता हैं। कोरोना महामारी होने से कई परिवार अपनी जरूरत पुरी नही कर पा रहे थे, उन्हे संस्था के द्वारा राशन वितरण कर सहायता की जा रहीं हैं। यह कार्य टीम के सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा हैं जिसमें विपेसिंह अवास्या ,जगदिश किराड़, तफज्जुल चंदेरी, राजुसिंह भयडि़या, षारदा डावर उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |         |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |     कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस टी. आई.(FSW) आलीराजपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस 15 दिवसीय पखवाडे का कार्यक्रम किया जा रहा है।     |