Ad2
Banner1

जनसेवक सुरपाल अजनार के जन्मोत्सव पर लगा बधाईयों का ताता

जोबट से शाहरुख़ खत्री की रिपोट ✍🏻
जनसेवा कर समाजसेवी के रुप में बनाई छबि

अलीराजपुर– जनसेवक व समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता सुरपाल अजनार का जन्म दिवस अजनार निवास पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अपने निस्वार्थ सेवाभाव से हमेशा चर्चा में रहने वाले सुरपाल अजनार

के जन्मदीन पर जोबट नगर के लोग ही नहीं बल्कि आस पास के जिले से भी उन्हे बधाई देने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। सुरपाल अजनार

का कहना है कि वह अपने जन्मदिन को भी जोबट की जनता की सेवा के रुप मनाना चाहते हैं। इस बार भी उन्होंने क्षेत्र जोबट के विभिन्न लोगों के बीच अपना जन्म दिन मनाया।

जनसेवक के जन्मोत्सव पर भाजपा ओर कांग्रेस के बड़े चेहरों ने की शिरकत

माना जाता हे की एक आम आदमी अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाता है। वहीं राजनीतिक गलियारों में हमेशा चर्चा का विषय रहने वाले अजनार परिवार के इस सुपुत्र के जन्म उत्सव कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के बड़े चेहरों ने शिरकत की। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कहीं ना कहीं अजनार का नाम भी उभरते हुए सितारे के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन जन चर्चा का विषय बने हुए सरल स्वभाव के व्यक्ति सुरपाल अजनार की जोबट नगरवासी भी तारीफ करते नहीं थकते। वहीं उनके जन्मोत्सव पर जोबट की जनता का जनसैलाब भी देखा गया। उनके द्वारा बताया की जोबट की जनता उनका एक परिवार है, और परिवार के लिए समय-समय पर उनके द्वारा अच्छे काम कर उनके पिता स्व. सुमेर सिंह अजनार को श्रद्धांजलि देने के रूप में भी देखते हैं

राजनीतिक गलियारों की चर्चा का विषय बना अजनार परिवार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का अचानक सुरपाल अजनार के घर आना, वही स्व. सुमेर सिंह अजनार की तस्वीरों को देखकर भावुक होना, सीधे-सीधे इशारे करता है कि सुरपाल अजनार को राजनीति में बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वही अपने नाम से जोबट में जनसेवक के रूप में जाने जाने वाले सुरपाल अजनार जोबट व ग्रामीण लोगों को भीषण गर्मी में जल सेवा के माध्यम से राहत पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं। जहां गर्मी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहां वह निशुल्क टैंकरों के माध्यम से जोबट के हर वार्डो में निशुल्क पानी वितरण करते नजर आते हैं। वही बीस से ज्यादा चौराहा ऊपर उन्होंने ठंडे पानी पीने के लिए प्याऊ बनाकर एक पुनीत कार्य किया हैं।

जनसेवक अजनार ने अपने जन्मदिन पर वरिष्ठ जनों से लिया आशीर्वाद

जनसेवक सुरपाल अजनार को उनके जन्मदिन की बधाई का सिलसिला सोशल मीडिया से लेकर कहीं जगह पर सुबह से लेकर शाम तक देखा गया। ढलती शाम के साथ उन्होंने जन्म उत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जोबट एसडीएम देवकीनंदन सिंह और तहसीलदार आलोक वर्मा की उपस्थित में लोगों के बीच केक काटा। अजनार ने लोगों का दुख दर्द सुनकर उनका हर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। अजनार ने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य जन सेवा करना है, और अगर अवसर मिला तो वह आगे बड़े पैमाने पर जन सेवा करते रहेंगे।

आगमी चुनाव की आहट से पहले लोगो का कहना है…

जोबट की जन सेवा के उद्देश्य के साथ सुरपाल अजनार के उज्जवल भविष्य की कामना उनके जन्म उत्सव पर जोबट नगर वासियों ने की। वही जन चर्चा का विषय बने हुए सुरपाल अजनार को जनता नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में भी देखना चाहती है। जिस प्रकार से वह नि:स्वार्थ जनसेवा करते नजर आते हैं, उसी के साथ अब जन- जन की आवाज भी सुरपाल अजनार बनते नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा चलाए जा रहे हैं अनेकों कार्य की प्रशंसा करते हुए जोबट की जनता नहीं थकती है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |