Ad 1

कोतवाली पुलिस द्वारा बाईक चोरी करने वाले चोरो पर प्रभावि कार्यवाही

ज़िला ब्यूरो इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता

वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

अलीराजपुर 05 जुलाई 2022 पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि विगत समय से अलीराजपुर शहर के कस्‍बों से लगातार वाहनचोरी की वारदातें घटित कर पुलिस को लगातार चुनोती दे रहे थे। वाहनचोरी की वारदातों पर अंकुश लगानें एवं अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर एवं थाना प्रभारी अलीराजपुर शिवराम तरोले को निर्देश दिये गये थे। वाहनचोरी के अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम तरोले के अधीनस्‍थ टीम का गठन किया गया था तथा घटना में गठित टीम के द्वारा की जा रही प्रत्‍येक कार्यवाही की प्रगति पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर स्‍वयं निगाह रख रहे थे।

उक्‍त घटना में गठित टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर के पर्यवेक्षण में लगातार गंभीरता से प्रयास जारी थे, जिसके परिणामस्‍वरूप ही उक्‍त घटना के संबंध में टीम को अपनें मुखबीर तंत्र से घटना के आरोपियों के बारें में सूचना मिली, जिस पर संदेही आरोपी कलसिह पिता नमलिया जाति भीलाला उम्र 21 साल निवासी भुरीआम्बा थाना कठ्ठीवाडा को कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा सख्‍ती से पूछताछ कि गई, जिसके द्वारा स्‍वीकार किया कि उसके द्वारा अलीराजपुर कस्‍बों से 03 मोटर सायकिल चुराई गई थी, जिसमें फरियादी दिलीप पिता कालुसिंह, निवासी रामसिंह की चोकी की सीडी डीलक्‍स मो0सा0 क्र. MP69MA1673 कीमती 58 हजार रू0 की आंबुआ रोड, फरियादी जितेन्‍द्र पिता हरसिंह, निवासी चांदपुर रोड की पल्‍सर मो0सा0 क्र. MP09XA9674 कीमती 1 लाख 20 हजार रू0 की चांदपुर रोड से एवं कर्मचारी कॉलोनी से प्रकाश पिता विक्रमसिंह, निवासी कोटबू की केटीएम मो0सा0 क्रं GJ23BF3007 कीमती 2 लाख 80 हजार रू0 की चुराई गई थी। उक्‍त तीनों घटनाओं के फरियादियों की सूचना पर थाना अलीराजपुर में अप0क्रं0 327, 383 एवं 385/2022, धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी कलसिह पिता नमलिया जाति भीलाला उम्र 21 साल निवासी भुरीआम्बा थाना कठ्ठीवाडा के कब्‍जे से चुराई गई 03 मो0सा0 कुल कीमती 4 लाख 58 हजार रू0 की जप्‍त की गई।

उक्‍त सराहनीय कार्यवाही में कोतवाली पुलिस टीम के सदस्‍य थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले, सउनि यशवंत पाटीदार, सउनि ललित बैरागी, प्रआर 382 घमरसिह, आर 510 संतोष, आर 327 देवीसिह,आर 71 दुलेसिह, आर 423 किशोर का महत्‍वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने पुलिस टीम को बधाई देते हुये इनके उत्‍साहवर्धन हेतु नियमानुसार पुरस्‍कृत करनें की घोषणा की है।

रिंकेश तंवर एवं गोविंदा गुप्ता विधायक प्रतिनिधी नियुक्त     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |     कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     दो दिन मे लुट का खुलासा कर आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता।     |