Ad2
Banner1

पौधरोपण कर प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिवस

अतहर रिज़वी कि रिपोर्ट ✍🏻

कट्ठीवाड़ा। पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिन मना रहा हैं। पिछले कई दिनों से बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी थी।बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होगा और 7 अक्टूबर को खत्म होगा। इस अभियान को सेवा और समर्पण अभियान नाम दिया गया है। इसी कड़ी में कट्ठीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भजपा एवं भाजपायुमो द्वारा सम्मेलित रूप से कवछा के हनुमान मंदिर में पौधरोपण कर मनाया गया। भजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश ने बताया कि कट्ठीवाड़ा शुरू से ही अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर रहा हैं, यहाँ के जंगल, पहाड़, झंरने आदि पर्यटकों का ध्यान केंद्रित करते आ रहे हैं। किन्तु पिछले कुछ साल से अपना स्वार्थ साधने एवं पेसो के लिए कुछ लोगों द्वारा आधाधुंध पेड़ काटे जा रहे जिससे कि कट्ठीवाड़ा के हर भरे पहाड़ पर अब सिर्फ पत्थर ही दिखाई देते हैं एवं कई ग्राम में वन पत्ते कि लालच में भी लोगों ने जंगल स्वाहा कर दिए हैं और उसमे सबसे बड़ी कमी वन विभाग कि भी दिखाई देती हैं सब कुछ जनते देखते हुए भी विभाग के लोग आँखे मुंदे बैठे हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष भदू पचाया, मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश, संचार तथा संकर्म समिति अध्यक्ष पति महेन्द्र बामनिया, जिला उपाध्यक्ष विजय बामनिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह जादव, युवामोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पूर्वराज जादव, ऋतूराज चौहान, वेरसिंह चौहान, अट्टु, तपन टांडी आदि भजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |     कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |