Ad2

आम्बुआ पत्रकार संघ की बैठक संपन्न 

कोरोना वैक्सीन लगवाने, मास्क तथा सैनिटाइजर के उपयोग हेतु प्रेरित करने पर विचार

 

साजिद शेख आम्बुआ:- कोरोना के भयावह स्थिति को देखते हुए आम्बुआ पत्रकार संघ विगत एक वर्ष से समाचारों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाता आ रहा है वर्तमान समय में पत्रकार संघ प्रशासन को किस तरह सहयोग करें तथा वैक्सीन लगवाने आदि के लिए प्रेरित करने हेतु सतत अभियान चलाने पर विचार-विमर्श हेतु एक बैठक का आयोजन बाबा भीलवट क्षेत्र में संपन्न की गई आम्बुआ पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी ने बताया कि आम्बुआ पत्रकार संघ से जुड़े समस्त पत्रकार साथी विगत वर्षों से लगातार कोरोना के कारण होने वाली समस्याओं आदि तथा बचाव टीकाकरण सावधानियों के विषय में समाचारों के माध्यम से लोगों को सचेत करता आ रहा है कर्फ्यू तथा लॉकडाउन के समय भी पत्रकार संघ आम्बुआ के समस्त पत्रकारों ने प्रशासन के साथ सहयोग कर जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया

वर्तमान समय में कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर चुकी है

 इसकी रोकथाम हेतु वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है इसके प्रचार-प्रसार हेतु शतक समाचार प्रकाशित कराने की सहमति तथा मास्क लगाने सैनिटाइजर के उपयोग सार्वजनिक दूरी बनाए रखते हुए हेतु लोगों को प्रेरित करने का निर्णय बैठक में लिया गया ताकि लोगों में वैक्सीन के प्रति सजगता जागृत हो इसी के साथ साथ कुछ अन्य सामाजिक गतिविधियों का संचालन करने पर विचार किया गया जो कि आगामी कुछ दिनों में मूर्त रूप लेगा बैठक का आयोजन बाबा भीलवट क्षेत्र में रखा गया बैठक में पत्रकार संघ जिला अलीराजपुर एवं आम्बुआ के संरक्षक जगराम विश्वकर्मा, स्थानीय पत्रकार संघ अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, साजिद शेख, गजेंद्र सिंह रावत, असलम खान मयंक विश्वकर्मा उपस्थित रहे

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |