Ad2
Banner1

कुरैशी पवित्र उमराह यात्रा के लिए हुवे रवाना, ग्रामवासियो ने स्वागत कर दी विदाई

अलीराजपुर | लब्बेक अल्लाह हुम्मा लब्बेक लासरिका लब्बेक, मदीने वाले को हमारा सलाम कहना की दुआओँ और गुजारिश के बिच पवित्र उमराह यात्रा पर जाने वाले ग्राम आम्बुआ के वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल वाहिद कुरैशी गुरुवार शाम को उमराह यात्रा के लिए रवाना हुवे। इस दौरान मुस्लिम समाजजनो सहित विभिन्न समाजजनो ने उनका हार-फूल मालाओ से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी। उल्लेंखनीय है उमराह यात्री वाहिद कुरैशी सडक मार्ग होते हुए मुंबई मे हवाई जहाज के माध्यम से 29 सितंबर को सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे। जहां पर वह पवित्र उमराह यात्रा की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान अदा करेंगे। साथ ही वह ईद मिलादुन्नबी का पर्व भी वही मनाएंगे | इस दौरान समाजजनो ने श्री कुरैशी से पवित्र स्थल मक्का-मदीना मे भारत देश एवं मप्र मे खुशहाली, अमन-चेन,सामाजिक सौहार्द की दुआएं करने की गुजारिश व अपील की गई। उल्लैखनीय है की इस वर्ष अलीराजपुर जिले मे बडी संख्या मे मुस्लिम समाजजन उमराह यात्रा पर जा रहे है। उमराह यात्री अलग-अलग तिथियो मे उमराह यात्रा हेतु मुंबई से रवाना होंगे। श्री कुरैशी के उमराह यात्रा के रवाना होने के अवसर पर ग्राम सरपंच रमेश रावत, उपसरपंच थानसिंह भयडिया, महेंद्र रावत, हुसैनी बोहरा, अमान पठान, ब्रजेश खंडेलवाल, हासिम बोहरा, मजीद बापू पठान, असलम मकरानी, साजिद भाई, मुस्तु बोहरा, हाजी अनीस कुरैशी, शाहिद कुरैशी सहित मुस्लिम समाजजन मौजूद थे |

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |     अपने जरुरी काम निपटाए, कल 22/11/2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगी लाईट बंद विधुत विभाग ने जारी की सुचना।     |     आज इन इलाको मे छाऐगा अंधेरा रहेगी बीजली गूल, जाने 11 बजे से रात्री 8 बजे तक कहा कहा बंद रहेगी देखे बस एक क्लिक मे।     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |