Ad2
Banner1

अलीराजपुर नगरपालिका परिषद मे कांग्रेस ने लहराया परचम

कांग्रेस ने आतिषबाजी कर भव्य विजय जुलुस निकाला

आलीराजपुर। स्थानिय नगर पालिका परिषद चुनाव के परिणाम षुक्रवार को घोषित किए गए। जिसमे कांग्रेस ने बहुमत के साथ अपना परचम लहराया है। परिणाम मे कांग्रेस के 10 प्रत्याषी,भाजपा के 07 एवं आम आदमी पार्टी का 01 प्रत्याषी विजय घोषित किए गए। विजय उम्मीदवारो को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्रसिंह एवं प्रेक्षक पीएल सोलंकी ने प्रमाण-पत्र वितरित प्रदान किए। इस दौरान कांग्रेस ने विजय उम्मीदवारो का जुलुस डीजे के साथ आतिषबाजी कर प्रमुख मार्गो से निकाला गया। इस अवसर पर विधायक मुकेष पटेल, पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल, पुर्व नपाध्यक्ष सेना पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, कांग्रेसी विजय प्रत्याषी सहित कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

षासकिय कालेज मे हुई मतगणना

उल्लैखनिय हे कि नगरपालिका परिषद के 18 वार्डो के चुनाव विगत 27 सितंबर को समपन्न हुए थे। जिसमे कुल 45 प्रत्याषी चुनावी मेदान मे थे। षुक्रवार को षासकिय कालेज परिषर मे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के बिच सुबह 09 बजे मतगणना समपन्न हुई। जिसमे वार्ड के प्रत्याषी एवं उनके ऐजेंट मोजुद थे। चुनाव परिणाम को लेकर काफी गहमा-गहमी बनी रही। कांग्रेस-भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सहित आमजनो की भीड कालेज परिषर के बाहर नजर आई। 9ः30 बजे वार्डो के रुझान आना प्रारंभ हो गए। 10 बजे तक सभी 18 वार्डो की स्थिति स्पष्ट हो गई थी। चुनाव मे पराजित उम्मीदवार मतगणना केंद्र से एक-एक कर रवाना होते नजर आए। चुनावी परिणाम मे वार्ड क्रमांक 18 की कांग्रेस प्रत्याषी सेना महेष पटेल 764 वोट की लीड लेकर सर्वाधिक मतो से विजय घोषित हुए है, वहि वार्ड क्रमांक 01 भाजपा प्रत्याषी की सेकडीबाई माधुसिंह कनेष सबसे कम मत 11 से विजय घोषित किए गए है।

जुलुस का चोराहो एवं मार्गो पर किया स्वागत

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याषियो का भव्य विजय जलुस षासकिय कालेज से नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलुस मे कार्यकर्ता कांग्रेसी ध्वज हाथो मे लहराकर गगनभेदी नारो के साथ, आतिषबाजी कर, डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जुलुस मे पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल, विजय प्रत्याषी सेना पटेल, विधायक मुकेष पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर एक खुली जीप मे सवार होकर आमजनो का अभिवादन कर रहे थे। जुलुस का नगर के विभिन्न चोराहो एवं मार्गो पर नागरिको द्धारा हार-फुल मालाओ एवं मिठाईयो से स्वागत किया गया। जुलुस दाहोद नाका, रामदेव मंदिर चोराहा, झंडा चोक, पोस्ट आफिस चोराहा, नीम चैक होते हुए स्थानिय बस स्टैण्ड पहुंचा। जुलुस वीर नायक टंट्या मामा स्मारक पर पहुंचा, नेताओं और विजय उम्मीदवारो ने स्मारक पर माल्यार्पण किया |

जहां पर जुलुस का समापन किया गया। इधर नगर के विजयी उम्मीदवारो ने भी अपने-अपने वार्डो मे जुलुस निकालकर मतदाताओ का आभार व्यक्त किया।

ये रहे विजय उम्मीदवार

घोषित चुनाव परिणाम मे वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा की सेकड़ी माधुसिंह कनेश 11 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 02 से कांग्रेस की सुनीता सचिन राठौड़ 166 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 03 से भाजपा की सीमा संतोष थेपडिया 101 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 04 से आम आदमी पार्टी की फिरोजा बाई खत्री 62 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 05 से भाजपा के आनंद सोलंकी 223 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 06 से कांग्रेस की राहबाई कृष्णा मावड़ा 326 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा के राजेंद्र कुमार मोदी 63 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 08 से कांग्रेस की प्रियंका दिलीप रावत 38 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस के दिलीप पटेल गढात 120 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस के पुष्पराज पटेल 146 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस की पलल्ल्वी चितल पँवार 436 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस के शाबीर बाबा 56 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा के राजीव शाह 187 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के नीता नितेश राठौड़ 109 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस की रौशनी अजहर चंदेरी 131 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 16 से भाजपा के विक्रम सेन 335 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 17 से कांग्रेस के समरथमल राठौड़ 60 वोट से विजय, वार्ड क्रमांक 18 से कांग्रेस की सेना महेश पटेल 764 वोट से विजय घोषित किए गए है।

कांग्रेस ने मतदाताओं का आभार माना

नगर पालिका चुनाव में कुल 18 वार्डो मे से 10 वार्डों में पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर आदि ने मतदाताओ का आत्मीय आभार व्यक्त किया है। उन्होने बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्षदों का बहुमत है। नगर के विकास ओर हित में जनता जनार्दन ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने पूरा प्रयास कांग्रेस परिषद का रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने नगरवासियों को यह विश्वास दिया है कि चुनाव के दौरान घोषणा-पत्र में विकास कार्यों के जो संकल्प लिए गए थे, उन्हें पूरा करने पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के सर्वांगीण ओर चहुमुंखी विकास के लिए आगामी दिनों में कांग्रेस की बनने जा रही परिषद रात-दिन जनता के सेवा कार्यों में तत्तपर रहेंगे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |