Ad 1

जय अम्बे मंदिर प्रांगण एव चारभुजा मंदिर प्रांगण गरबा मंडल द्वारा की जा रही है गरबा के माध्यम से मां की आराधना

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में हो रही मां की आराधना प्रतिदिन गरबो के साथ अन्य आयोजन। क्षेत्र के प्रसिद्ध चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मां की आराधना के साथ गरबो की धूम चल रही है। अल सुबह 6:00 बजे बालाजी सत्संग हॉल में गायत्री हवन व साधना के साथ प्रतिदिन गायत्री मंत्र के माध्यम से यज्ञ हो रहा है। जिसे ग्राम के पुरोहित पंडित प्रमोद शर्मा व गायत्री परिवार व ग्राम के सेकड़ो लोग कर रहे है।जबकि माताजी मंदिर पर भी विशेष पूजा अर्चना चल रही है।

चारभुजा मंदिर प्रांगण में चारभुजा गरबा मंडल तथा माताजी मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक गरबा मंडल द्वारा रात्रि में गरबा के माध्यम से मां की आराधना की जा रही है। चारभुजा गरबा मंडल द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम आरती उतारने के पश्चात छोटी-छोटी कन्याओं का कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण कर भेंट दी जाती है। वही माताजी मंदिर पर कार्यकर्ता सुबह से माताजी का श्रंगार करने में जुट जाते हैं अलग-अलग श्रंगार अलग-अलग वेशभूषा में भी माता जी का अद्भुत श्रंगार किया जाता है। चारभुजा गरबा मंडल में युवतियों द्वारा विशेष गरबे आयोजित किए गए जिसमें युवतियां ड्रेस कोड में शामिल हुई तो महिलाएं जिले के पारंपरिक परिधान व गहनों से सुसज्जित होकर गरबा रास में शामिल हुई जबकि महेश्वरी युवती मंडल द्वारा विशेष गरबों की प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम को चारभुजा गरबा मंडल के मार्गदर्शक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। दूसरी ओर मा अम्बे प्रांगण में भी गरबो की विशेष धूम देखने को मिली यहां भी राठौड़ समाज के युवक व युवतियों द्वारा ड्रेसकोड में गरबे खेले गए जो कि बहुत ही सुंदर लग रहे थे।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |