Ad 1

चारभुजा मंदिर प्रांगण में अनकोट महोत्सव धूमधाम से मनाया

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻
भारत की पाकिस्तान पर आकर्षक जीत पर, विराट कोहली की आकर्षक रंगोली बनाई

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । बड़ी खट्टाली में नव वर्ष चारभुजा मंदिर प्रांगण में धूमधाम से अनकोट महोत्सव के साथ संपन्न हुआ। दोपहर 2:30 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ की आरती संपन्न हुई। आरती में जोबट अनु विभाग के एसडीएम देवकी नंदनसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण वह धर्म प्रेमी जनता शामिल हुए। हरि सत्संग समिति ने मधुर भजन की प्रस्तुत की। आरती के पश्चात जोबट एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने भगवान की पूजा अर्चना की एवं काफी प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर महेश्वरी समाज, जैन समाज, राठौड़ समाज, ब्राह्मण समाज व अन्य समाज जनों ने अपनी-अपनी सहभागिता की आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

बड़ी खट्टाली के रांका (जैन) परिवार ने 23 अक्टूबर को खेले गए भारत की पाकिस्तान पर आकर्षक जीत के बाद आज गोवर्धन पूजा/भाई दुज के दिन सराफा बाजार में घर के आंगन में विराट कोहली की आकर्षक रंगोली बनाई जो कि आकर्षक लग रही है। दीपावली पर्व पर यू भी रंगोलियां बनाई जाती है और क्रिकेट का माहौल ही ऐसा था कि शानदार जीत रही। एक तरफ जीत दूसरी तरफ त्योहार का उल्लास और विराट जीत की आकर्षक रंगोली बनाई।

इस अवसर पर डीएमआर ग्रुप एवं ग्राम बड़ी खट्टाली सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की और से पुरस्कार दिए गए। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार काव्यानी परवाल, द्वितीय पुरस्कार अदिति पवार एवं तृतीय पुरस्कार प्रियांशी परवाल को दिया गया। शेष प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार व हरि सत्संग समिति द्वारा भी विभिन्न प्रतियोगिताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |