Ad 1

खंडाला स्टेशन तक ट्रेन चालू करने हेतु भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री दतीगांव को दिया ज्ञापन

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन दतीगांव ग्राम बड़ी खट्टाली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण व बालक-बालिका छात्रावास का भूमिपूजन किया। इस दौरान भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विजय मालवी व उपाध्यक्ष माधव लड्ढा ने प्रभारी मंत्री राजवर्धन दतीगांव को ज्ञापन सौप कर खंडाला स्टेशन तक ट्रेन चालू करने की मांग की।

आपको बतादे कि अलीराजपुर से खंडाला के बीच रेल लाइन तैयार हो चुकी है। वर्तमान में ट्रेन बड़ौदा-छोटा उदेपुर-अलीराजपुर स्टेशन तक चालू है। खंडाला में स्टेशन बन चुके एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है। खंडाला रेल्वे स्टेशन यात्रा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां से आस पास के कई यात्रियों को मशक्कत कर दूर स्थित अलीराजपुर रेल्वे स्टेशन नही जाना होगा। ऐसे में आस पास के गांवो बड़ी खट्टाली, आम्बुआ, बोरझार, जोबट के व्यापारीयो व सुदूर ग्रामीण यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। खंडाला रेल्वे स्टेशन तक ट्रेन का संचालन न होने से व्यापारियों को परिवहन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बता दें खंडाला से आलीराजपुर करीब 12 किमी दूर है। रेल सेवा शुरू होने के बाद यहां 12 गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।

प्रभारी मंत्री राजवर्धन दतीगांव ने आश्वासन दिया है कि सांसद गुमानसिंह डामोर से इस विषय पर चर्चा कर खंडाला स्टेशन तक जल्द ही ट्रेन चालू की जाए। इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधि रमेश मेहता, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय मालवी व भाजयुमो उपाध्यक्ष माधव लड्ढा उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |