Ad2
Banner1

मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱7869717495

अलीराजपुर/सोण्डवा:- मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय,सोण्डवा में मिशन लाइफ लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ गीतांजली वर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 26 मई2023 को किया गया l उक्त कार्यकर्म का संचालन डॉ. रामजी सिंह द्वारा किया गया l इस कार्यकर्म में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं प्रो. कनु बडोले द्वारा विद्यार्थियों को सिंगल प्लास्टिक यूज के बारे में समझाया l प्लास्टिक के अत्याधिक इस्तेमाल से पर्यावरण को होने वाली हानियों, मनुष्य ,एवं पशुओं को होने वाले नुकसान के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत करवाया l साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदेशित पत्र के अंतर्गत विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित किया l मतदान से संबंधित कार्यक्रम का संचालन डॉ विशाल देवड़ा द्वारा किया गया l

डॉ देवड़ा द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि भारत के वे सभी व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा कर ,तथा वोटर आई डी बनवाकर,चुनाव में अपने मत का प्रयोग करना चहिए l जिससे भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो और भारत एक शक्तिशाली लोक तंत्र के रुप में उभरे । इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रो पूजा वर्मा का रहा।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |         |