Ad 1

17 करोड शासकीय राशि गबन कांड का दसवां आरोपी गिरफ्तार अभी भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

खलील मंसूरी की रिपोर्ट ✍🏻

उदयगढ़ अलीराजपुर दिनांक 16 /07/2020 को श्रीमती मीना मंडलोई सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अलीराजपुर में शासकीय अनुदान राशि वेतन भत्ते बीमा राशि मजदूरी छात्रवृत्ति शिष्यावृती एवं अन्य मद में अवैध रूप से आहरण कर राशि करीबन1,22,85,139/ रुपैया का गबन करना एवं करीबन3, 81,49,000/ रुपए का अनियमितता करने की रिपोर्ट पर से तत्कालीन प्रभारी लेखापाल ऋतुराज सिंह सोलंकी के विरुद्ध अपराध क्रमांक97/20 धारा 420,409 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है विवेचना के दौरान पाया गया कि तत्कालीन लोक सेवकों खंड शिक्षा अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा भी अवैध रूप से अपने पदेन कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर कोषालय संहिता एवं वित्तीय संस्था के नियमों का पालन नहीं कर पद का दुरुपयोग कर बेईमानी पूर्वक कुट रक्षित दस्तावेज तैयार कर असली के रूप में उपयोग कर उप कोषालय जोबट से राशि आहरण कर अनाधिकृत व्यक्तियों के खातों में वेंडर के माध्यम से जमा करवाना एवं अपने अधीनस्थ पदस्थ कर्मचारियों के नामों से चेक जारी कर एवं द्वारा चेकों के माध्यम से राशि आहरण कर गबन करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने वह प्रकरण में लिप्त होना पाया जाने पर प्रकरण में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी रण सिंह डावर डूंगर सिंह सोलंकी भोला प्रसाद पटेल नवल सिंह रावत राम किशोर तोमर परमानंद धाकड़ माधु लाल परमार नवीन श्रीवास्तव डॉक्टर सूरज सिंह लेखापाल खुमान सिंह भूरा मंडल संयोजक हेतराम राजपूत लेखापाल बंसीलाल राव उप कोषालय प्रभारी नरसिंह भूरिया को आरोपी बनाया गया है तथा सभी आरोपियों के द्वारा 17 करोड़ का गबन करना पाया गया है तथा प्रकरण में धारा 467,468,471 ,120 बी 201, 34 भादवी की बढ़ाई गई है। आरोपी भोला प्रसाद पटेल नवल सिंह रावत माधु लाल परमार नवीन श्रीवास्तव डॉक्टर सुरज सिंह लेखापाल खुमान सिंह भुरा मंडल संयोजक हेतराम राजपूत को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है श्री हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु सख्त आदेश दिए गए थे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में भी श्री नीरज नामदेव एसडीओपी महोदय जोबट के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई टीम के प्रभारी श्री अन सिंह भाबर थाना प्रभारी थाना उदयगढ़ सहायक उप निरीक्षक जगन्नाथ चावड़े आरक्षक रण सिंह आरक्षक तूफान ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 8/06/ 2023 को आरोपी डूंगर सिंह सोलंकी पिता सोमला उम्र 54साल तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड को कॉलेज तिराहा जोबट से गिरफ्तार किया गया आरोपी डूंगर सिंह सोलंकी द्वारा कुल राशि1, 05,99,520/ रुपए का गबन किया गया है बाकी शेष फरार 4आरोपी परमानंद धाकड़ लेखापाल बंशीलालराव उप कोषालय जोबट प्रभारी नरसिंह भूरिया रामकिशोर तोमर को भी जल्द गिरफ्तार किया जावेगा

कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक अलंकरण समारोह का आयोजन।     |     सय्यद अबुल हसन बाबा का 83 वा उर्स 2 व 3 फरवरी को, मशहूर फनकार जुनेद सुल्तानी पेश करेगे सुफियाना कलाम।     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |     14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     लोक अधिकार मंच अलीराजपुर का एक ही नारा है कुपोषण मुक्त गांव हो हमारा, सोंडवा ब्लॉक कमिटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न।     |