नौ दिवसीय गरबो व माताजी की भक्ति का रंग धीरे-धीरे बढ़ने लगा, 121 कन्याओं को टिकी लगाकर पूजन कर उपहार वितरित किए 

 

विशाल चौहान ✍

बड़ी खट्टाली । चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में शारदीय नवरात्रि के तहत आयोजित नौ दिवसीय गरबो व माताजी की भक्ति का रंग धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। नवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व माना जाता है। इस पवित्र पर्व में नवरात्री के नौ दिनों में कन्या को माता के स्वरूप माना जाता है। हर जगह नवरात्रि में कन्या पूजन व कन्या भोज कार्यक्रम होते रहते है। इसी कड़ी में आज चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली गरबा पांडाल में सुबह शाम माताजी की आरती उतारने के पश्चात 121 कन्याओं को टिकी लगाकर पूजन कर उपहार वितरित किए जाते है। 

वही माताजी के मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। गरबा पंडालों की आकर्षक सज्जा हर किसी को आकर्षित कर रही है। शाम ढलते ही पंडालों में गरबे की धुन सुनाई देने लग जाती है। नवरात्रा के दिनो में अलीराजपुर जिले के बड़ी खट्टाली व आसपास के ग्रामीण इलाकों में देर रात तक गरबा पंडालों में उमंग उत्साह से थिरक रहे कदम। अम्बे माता मंदिर प्रांगण में व चारभुजा गरबा प्रांगण में चकाचौंध रोशनी से जगमग गरबा प्रांगण पर माता के भक्तों ने जमकर गरबे खेले। जिसमे महिलाएं, युवक, युवतियां एवं नन्हे बालक- बालिका भी ड्रेस कोड में गरबा खेल रहे है। वही आसपास के लोग भी गरबा देखने यहां पर पहुंच रहे है।

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |