Ad2
Banner1

उपसरपंच चुनाव : निर्विरोध युवा उपसरपंच चुने गए शुभम मेहता, ग्रामीणों में खुशी की लहर

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । जोबट विकाशखण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली में शुभम मेहता को सभी नवनिर्वाचित कुल 20 पंच गणों द्वारा निर्विरोध उपसरपंच बनाया गया। पीठासीन अधिकारी प्रकाश दवे ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की और उप सरपंच पद पर मात्र एक ही नाम शुभम मेहता का फार्म जमा हुआ और समयावधि तक भी एक ही फ़ार्म रहने से पीठासीन अधिकारी ने शुभम मेहता को निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित घोषित कर दिया गया तथा विधिवत रूप से विजय प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शुभम मेहता सभी युवाओं और बुजुर्गों को साथ में लेकर चलते हैं हर समय सभी के सुख दुख में काम आते हैं। ग्राम वासियों को अब नवनियुक्त युवा उपसरपंच शुभम मेहता से यह उम्मीद है कि वह ग्राम का विकास करेंगे और सभी ग्राम वासियों की छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ उपस्थित थे। उपसरपंच पद पर शुभम मेहता के निर्वाचित होने पर सरपंच चैनसिंह डावर, ग्राम पंचायत के पंच रमेश मेहता, मदन लढढा, विजय मालवी, आकाश अगाल, बिलाल खत्री, दुलेसिंह डावर, राबिन, सरदार, अशोक चौहान, महिला पंच शोभानी मेहता, राधा बाई राठौड़, राहुल पटेल, सचिव के एल राठौड़, सहायक सचिव कृष्णा मसानिया सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के विभिन्न प्रतिनिधिगण इंदर सिंह, नारायण, सुल्तान खत्री, मुकेश मेहता, अभय रांका, जयप्रकाश परवाल सहित विभिन्न ग्रामीणों ने बधाइयाँ दी एवं प्रसन्त्ता व्यक्त की। चुनाव के बाद पूरे क़स्बे में एक भव्य विजय जुलूस निकालकर सभी का आशीर्वाद प्राप्त कर आभार व्यक्त किया। जिसमें जमकर आतिशबाजी भी की गई।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |