स्पिक मैके के सहयोग से बच्चों ने सीखी मधुबनी पेंटिंग्स

बड़वानी जिला ब्यूरो पिंकी गुप्ता की रिपोर्ट ✍🏻

बड़वानी।। स्पिक मैके नई दिल्ली देश की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में भारतीय शास्त्रीय गायन, वादन,नृत्य,एवम परफार्मिंग आर्ट्स की कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। जिसमे विभिन्न आर्ट फॉम भी सिखाये जाते है।

सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल बड़वानी द्वारा समर केम्प में बिहार की प्रशिद्ध मिथिला पेंटिंग्स जिसे मधुबनी पेंटिंग्स भी कहा जाता है,सीखाने हेतु दिल्ली से मधुबनी पेंटिंग्स के राष्टीय स्तर के पुरुस्कार प्राप्त कलाकार श्री अवधेस कर्ण को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। यह कार्यशाला 30 अप्रेल से 9 मई तक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई है।

श्री अवदेश कर्ण मधुबनी पेंटिंग्स के एक सिद्धहस्त कलाकार है जिन्होंने देश के प्रमुख बड़े शहरों में मधुबनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई है एवम उन्होंने देश के कई इंटरनेशनल स्कूल ,कालेज, IIT, एवम यूनिवर्सिटी में भी कार्यशालाए की है। निश्चिंत रूप से बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जनसंख्या वाले जिले में स्पिक मैके के सहयोग से मधुबनी पेंटिंग्स सीखने का एक अच्छा अवसर बच्चों को मिल पाया है। स्पिक मैके के संयोजक अनिल जोशी ने दिल्ली से आये कलाकारों , जयपुरिया स्कूल के संचालकों एवम स्पिक मैके मध्यप्रदेश के संयोजक श्री पंकज अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।।

महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |