Ad 1

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना सैंपलिंग कर मरीजों का उपचार और आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करवाने को लेकर विधायक पटेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र

आलीराजपुर:- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना सैंपलिंग कर मरीजों का उपचार और आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करवाने को लेकर विधायक मुकेश पटेल ने कलेक्टर सुरभि गुप्ता को पत्र लिखकर पर्याप्त और सुचारू व्यवस्थाएं करने की मांग की।

कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक पटेल ने बताया कि

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के द्वितीय चरण के चलते पूरे जिले में जनता कर्फयु वर्तमान में लागू करने के साथ प्रशासन द्वारा आवश्यक सुझाव व निर्देशों के पालन जनता से करवाए जा रहे है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवारों के लोग सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल फीवर आदि से ग्रसित हो रहे है। वे डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल रहे। जिससें की वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच करवाकर उपचार का लाभ ले सके।

ऐसी स्थिति में और अधिक बीमारी फैलने की संभावना को देखते हुए

ग्रामीण क्षेत्रो में फलिया-फलिया, मोहल्ला-मोहल्ला और घर-घर में जाकर परिवारों की कोविड-19 की सैंपलिंग ली जाना आवश्यक है। उन्हें यह भी सुझाव दिया जाना जरूरी है कि जांच होने के बाद पाॅजिटीव आ भी जाते है तो आप डरे नहीं आपकी स्वास्थ्य की पूरी सुविधा घर पर ही दी जाएगी और आपको अपने घर से बाहर नहीं निकलना यानि एक दूसरे से संपर्क मंे नहीं आना है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा और सैंपलिंग दल के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग लिया जाए ताकि किसी भी दल के साथ किसी भी प्रकार की घटना की संभावना नहीं बने। साथ ही सोंडवा विकास खंड अंतर्गत उमरठ में निर्मित स्वाथ्य विभाग का भवन जहा पर ज्यादा बीमार मरीजो को भर्ती कर उनका उपचार किया जा सकता है। वहां पर डाॅक्टर और आवश्यक स्टाफ को नियुक्त कर उक्त भवन में उपचार सुविधा तत्काल प्रारंभ की जाए।

विधायक पटेल ने अनुरोध किया कि

जिले के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त ग्रामों में उपरोक्तानुसार कोविड-19 की सैंपलिंग कर मरीजो को आवश्यक दवाईया ओर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि इस वैश्विक महामारी से लोगो को बचाया जा सके।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |