Ad 1

भूराघाटा के इस क्षेत्र में नवीन तालाब निर्माण करने से सिंचाई और नगर में पेयजल की समस्या का होगा निराकरण

भूराघाटा के इस क्षेत्र में नवीन तालाब निर्माण करने से सिंचाई और नगर में पेयजल की समस्या का होगा निराकरण

जिला कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को करनी होगी पहल

धार्मिक त्योहारों पर ताजिया व गणेश विसर्जन करने में होगी आसानी,इस दौरान होने वाले हादसों पर लगेगी रोक

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) के वार्ड क्रमांक 11 वार्ड के भूराघाटा क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा बनाई गई पानी की टंकी के समीप राजस्व की प्रयाप्त जमीन है जहाँ पर एक बहुत बड़ा तालाब बन सकता है ।जिससे नगर के सारे वार्डो में पीने के पानी के साथ साथ आसपास के किसानों के सिंचाई के पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और आम नागरिकों को पूरे वर्ष पानी मिलेगा। आजादनगर में पानी की कई वर्षो से हो रही किल्लत दूर हो जायेगी साथ ही आम नागरिकों को जिनमे आजाद नगर भाभरा के अलावा पोचीईमली बड़ा भावटा तक के किसान भाइयों को सिंचाई और पीने का पानी मिल सकेगा। जिस जगह तालाब का निर्माण होगा वह जगह अभी पड़त है और सरकारी है।

उक्त भूमि नगर परिषद क्षेत्र की सीमा में है जहां तालाब निर्माण करने में कोई परेशानी नहीं आयेगी क्योंकि यहां किसी भी प्रकार की जमीन का अधिग्रहण भी नही करना पड़ेगा या किसी को भी कोई मुवाअजा नही देना पड़ेगा । तालाब बनने से आजाद नगर का जल स्तर भी बढ़ेगा साथ ही पास ही बन रहे स्मृति वन मिनी अभ्यारण कि भी सुंदरता में चार चांद लग जायेगे । इस तालाब के निर्माण होने से प्रतिवर्ष मोहर्रम व गणेश विसर्जन के लिए समाज और प्रशासन के सामने आने वाली कठिनाई भी दूर हो जायेगी। तीन वर्ष पूर्व मोहर्रम पर्व पर ताजियों का विसर्जन करने गए आजाद नगर के दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गयी थी।जनपद क्षेत्र में वैसे भी कई तालाबों का निर्माण किया जा रहा है । जिला कलेक्टर क्षेत्रीय विधायक और जन प्रतिनिधि नगर के नागरिकों अगर पहल करे तो और मांग रखे तो नगर को एक बेहतर तालाब की सौगात मिल सकती है जिसका उपयोग नगर के आज के नागरिकों और आने वाली कई पीढ़ियां फायदा और इस तालाब के पानी का उपयोग करेंगे ।।और जिस जगह तालाब का निर्माण किया जाएगा वहा वर्ष भर पानी पहले से ही रहता है ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |